अपडेटेड 29 March 2024 at 12:40 IST
Noida: प्रेमी ने युवती की गला दबाकर की हत्या, खुद भी ब्लेड से गला काटकर खुदकुशी की कोशिश की
नोएडा में 22 साली की एक महिला की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।
- भारत
- 1 min read

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में 22 साली की एक महिला की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 42 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। अतिरिक्त उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) हृरदेश कठेरिया ने बताया कि सेक्टर 63 पुलिस थाने को स्थानीय निवासियों ने बुधवार रात लगभग 10 बजे छिजारसी गांव में हुई इस घटना के बारे में जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने दोनों को घायल अवस्था में पाया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि पुरुष का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 29 March 2024 at 08:36 IST