Noida Airport: इंतजार खत्म, इस तारीख से नोएडा एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, इंटरनेशनल फ्लाइट को लेकर आया नया अपडेट
Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल से पहली उड़ान के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइन की होगी, उसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी।
- भारत
- 3 min read

Noida International Airport: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के लिए हवाई कनेक्टिविटी का एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 15 जून 2026 सेवाएं शुरू हो जाएंगी। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) की मंजूरी मिल चुकी है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइन की होगी। उसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी सेवाएं भी शुरू करेंगी। हालांकि, फ्लाइट शेड्यूल, रूट और दूसरी सुविधाओं की जानकारी बाद में दी जाएगी। इस एयरपोर्ट के माध्यम से देश में यात्रियों, एयरलाइनों और कार्गो ऑपरेटरों के लिए एक नया प्रवेश द्वार खुल जाएगा।
इंडिगो संचालित करेगी पहली फ्लाइट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा 'एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट IndiGo ऑपरेट करेगी, जो शेड्यूल की गई यात्री सेवाओं की शुरुआत का प्रतीक होगी। इसके तुरंत बाद Akasa Air और Air India Express भी अपनी सेवाएँ शुरू करेंगी। फ्लाइट के शेड्यूल, मंज़िलों और यात्री सेवाओं के बारे में जानकारी सही समय पर साझा की जाएगी।
1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कि बात करें तो शुरुआती चरण में यह एयरपोर्ट सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। वहीं, भविष्य में इसे चरणबद्ध तरीके से विस्तार कर 7 करोड़ यात्रियों तक पहुंचाने की योजना तैयार की गई है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-NCR के एयर ट्रैफिक दबाव को भी कम करने में मदद मिलेगी।
Advertisement
कमर्शियल ऑपरेशन को मिलेगी मजबूती
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने (NIA) प्रेस रिलीज में कहा कमर्शियल ऑपरेशन की शुरुआत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मज़बूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और पूरे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में भी एक अहम कदम है।
पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद संचालन से जुड़ी कई तकनीकी और सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी की गईं। एयरपोर्ट में आधुनिक टर्मिनल इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर संचालन व्यवस्था और मजबूत मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की सुविधा होगी। इस एयरपोर्ट को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह यात्रियों को एक आरामदायक और आसान यात्रा का अनुभव दे, साथ ही एयरलाइंस को भी भरोसेमंद और किफ़ायती ऑपरेशन में मदद करे।