15 जून को 160 किसानों के साथ नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट, DGCA के अधिकारियों ने दी सूचना

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 को पहली कमर्शियल फ्लाइट लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी। इस ऐतिहासिक उद्घाटन फ्लाइट में जमीन देने वाले जेवर के 160 किसान सफर करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Noida Airport Inauguration
Noida International Airport first flight | Image: Narendra Modi

Noida International Airport First Flight: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगामी 15 जून की सुबह कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है। इस ऐतिहासिक दिन पर सबसे खास बात यह होगी कि जिन किसानों ने इस भव्य ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी जमीनें दी हैं, उन्हें ही पहले दिन पहली फ्लाइट में सफर करने का गौरव प्राप्त होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और महानिदेशालय (DGCA) के सूत्रों के अनुसार, इस एयरपोर्ट से टेकऑफ करने वाली सबसे पहली कमर्शियल फ्लाइट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए रवाना होगी, जिसमें जेवर के स्थानीय किसान सवार होंगे।

जेवर विधायक ने किसानों को सौंपे यात्रा पास 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अपनी भूमि देने वाले और मुख्यमंत्री का आभार जताने वाले किसानों से शनिवार को जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने मेडिकल डिवाइस पार्क में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यात्रा की सूची में शामिल महिला और पुरुष किसानों को हवाई यात्रा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए और उनके यात्रा पास (बोर्डिंग पास) सौंपे। 

रोही, रन्हेरा, बनवारीवास, दयानतपुर, किशोरपुर और सिवारा जैसे विभिन्न गांवों के लगभग 160 किसानों को 15 जून की सुबह 6 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा गया है। पास देते समय किसानों को कड़ाई से समझाया गया है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपने साथ बीड़ी, गुटका, तंबाकू, माचिस, लाइटर या कोई भी ज्वलनशील पदार्थ लेकर न आएं।

Advertisement

मंत्रालय और DGCA के अधिकारी दिखाएंगे हरी झंडी

15 जून की सुबह इस उद्घाटन फ्लाइट को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, DGCA और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के वरिष्ठ अधिकारियों और एयरपोर्ट के सीईओ (CEO) की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाई जाएगी। इंडिगो का एयरबस A320 विमान इन सभी किसानों, कुछ चुनिंदा अधिकारियों और जेवर विधायक को लेकर लखनऊ के लिए पहली उड़ान भरेगी। 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 28 मार्च को इस महत्वाकांक्षी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, जो नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) का तीसरा प्रमुख एयरपोर्ट बन चुका है।

Advertisement

इंडिगो बनी लॉन्च कैरियर 

कमर्शियल परिचालन शुरू करने से पहले, नोएडा एयरपोर्ट ने अपनी पूरी तैयारी को परखने के लिए 9 जून को इंडिगो एयरलाइंस के साथ मिलकर एक बड़े पैमाने पर 'एयरक्राफ्ट टर्नअराउंड ट्रायल' का सफल आयोजन किया था। इस ट्रायल के तहत विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS), पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज, ग्राउंड पावर सिस्टम, सामान की हैंडलिंग, इन-फ्लाइट कैटरिंग और विमान में ईंधन भरने (री-फ्यूलिंग) जैसी महत्वपूर्ण प्रणालियों का बारीकी से मूल्यांकन किया गया था।

इंडिगो इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू करने वाली पहली लॉन्च कैरियर एयरलाइन बन गई है। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक, पहले दिन की फ्लाइट्स लखनऊ-नोएडा-बेंगलुरु-नोएडा-लखनऊ रूट पर संचालित होंगी। शुरुआती चरण के बाद इंडिगो धीरे-धीरे इस एयरपोर्ट को देश के 16 से ज्यादा प्रमुख शहरों से सीधे जोड़ेगी, जिनमें हैदराबाद, अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, नवी मुंबई, पंतनगर और श्रीनगर जैसे टियर-2 और टियर-3 शहर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  PM Modi-Donald Trump Meeting: फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, व्हाइट हाउस ने मुलाकात पर लगाई मुहर
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड