Noida International Airport: इंडिगो-अकासा ने कम किया किराया! नोएडा से बेंगलुरु-मुंबई-लखनऊ और अन्य कई शहरों का टिकट हुआ सस्ता

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई रूट्स पर अब इंडिगो और अकासा एयर की फ्लाइट्स की टिकट पहले की तुलना में सस्ते मिल रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Noida International Airport Flights Fare Drop
Noida International Airport Flights Fare Drop | Image: ANI, IndiGo

Noida International Airport Fare: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इंडिगो और अकासा एयर ने कई प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट टिकट के दाम घटा दिए हैं। पहले नोएडा एयरपोर्ट से टिकट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तुलना में महंगे दिख रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन, अब एयरलाइंस ने किराये में कटौती कर यात्रियों को राहत दी है।

लखनऊ और मुंबई के टिकट हुए सस्ते

इंडिगो ने नोएडा से लखनऊ का किराया 4,981 रुपये से घटाकर 3,394 रुपये कर दिया है। यह किराया अब दिल्ली IGI एयरपोर्ट के बराबर पहुंच गया है। वहीं अकासा एयर ने बेंगलुरु रूट पर बड़ा बदलाव करते हुए टिकट कीमत 8,532 रुपये से घटाकर 6,500 रुपये कर दी है। वहीं, नवी मुंबई के किराये में भी करीब 1,500 रुपये की कमी की गई है।

किराया घटने के बाद बढ़ सकती है बुकिंग

बता दें, नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। शुरुआत में इंडिगो चार शहरों के लिए फ्लाइट ऑपरेट करेगी, जबकि अकासा एयर 16 जून से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। इससे पहले महंगे टिकटों के कारण यात्रियों में नाराजगी थी। लोगों का कहना था कि अगर नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा महंगी होगी तो यात्री दिल्ली एयरपोर्ट को ही प्राथमिकता देंगे। अब किराया कम होने के बाद टिकट बुकिंग में तेजी आने की उम्मीद है।

घरेलू यात्रियों को देना होगा UDF

इसके अलावा एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने नोएडा एयरपोर्ट के लिए यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) भी तय कर दी है। इसमें घरेलू प्रस्थान यात्रियों के लिए 490 रुपये, अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान यात्रियों के लिए 980 रुपये, घरेलू आगमन यात्रियों के लिए 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय आगमन यात्रियों के लिए 420 रुपये UDF लगेगा। 

Advertisement

इंडिगो के नए किराये

शहरपुराना किरायानया किराया
लखनऊ4,981 रु.3,394 रु.
बेंगलुरु8,979 रु.9,687 रु.
हैदराबाद6,198 रु.6,129 रु.
अमृतसर3,499 रु.3,499 रु.

अकासा एयर के नए किराये

शहरपुराना किरायानया किराया
बेंगलुरु8,532 रु.6,500 रु.
नवी मुंबई6,506 रु. 4,998 रु.

यात्रियों को क्या फायदा?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। खासकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों के लोगों को अब IGI एयरपोर्ट तक लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:  फिर गरजा 'पीला पंजा', TCS कांड में आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद पर एक्शन; घर और ऑफिस पर चला बुलडोजर

Advertisement
Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड