अपडेटेड 8 December 2025 at 14:57 IST

Indigo Crisis: 'सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, कुप्रबंधन के लिए इंडिगो...',ससंद में बोले उड्डयन मंत्री नायडू, रोस्टर समस्या पर किया ये खुलासा

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त हो गई है। इस मुद्दे को संसद के शीतकालीन सत्र में सख्‍ती से उठाया गया। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने राज्यसभा में कहा कि इंडिगो में हाल की उड़ानें रद्द होने का कारण एयरलाइन के भीतर की आंतरिक समस्याएं थीं।

Follow : Google News Icon  
'No Compromise on Safety': Aviation Minister Naidu Defends DGCA, Blames Indigo For Mismanagement, Vows Strict Action
Indigo Crisis: 'सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, कुप्रबंधन के लिए इंडिगो...',ससंद में बोले उड्डयन मंत्री नायडू, रोस्टर समस्या पर किया ये खुलासा | Image: ANI, Republic

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त हो गई है। इस मुद्दे को संसद के शीतकालीन सत्र में सख्‍ती से उठाया गया। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने राज्यसभा में कहा कि इंडिगो में हाल की उड़ानें रद्द होने का कारण एयरलाइन के भीतर की आंतरिक समस्याएं थीं। उन्‍होंने विमानन नियामक निदेशालय (DGCA) की नई नीतियों का समर्थन किया और अधिकारियों द्वारा पहले से फ्लीट क्रू की थकान के मद्देनजर जो चेतावनियां दी गई थीं, उन्हें नजरअंदाज करने की बात को खारिज किया।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने साफ-साफ शब्दों में स्‍पष्‍ट किया कि "सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा" और कहा कि 1 जुलाई से प्रभावी Flight Duty Time Limitation (FDTL) नियमों में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को इन नियमों का पालन करने का आदेश दिया है। 

राम मोहन नायडू ने बार-बार कहा कि "इंडिगो ऑटोमेटिक तरीके से समय और क्रू का प्रबंधन करने के लिए जिम्मेदार था।" उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस पर हुई अराजकता के लिए कड़ी कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “अगर इंडिगो प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करता है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे और इस मामले को सभी एयरलाइंस के लिए एक उदाहरण बनाएंगे।”

राज्यसभा में और क्या बोले राम मोहन नायडू

राज्यसभा में अपने संबोधन में नायडू ने नियामक विफलता के आरोपों को खारिज करते हुए ऑपरेशन की जिम्मेदारी पूरी तरह से एयरलाइंस की मानी। उन्होंने कहा, "FDTL नियमों में 1 जुलाई से कोई समस्या नहीं है... हमने स्पष्ट किया है कि सभी एयरलाइंस को इन नियमों का पालन करना होगा।" उन्होंने इंडिगो की ज़िम्मेदारी बताते हुए कहा, “इंडिगो को समय और क्रू की व्यवस्था खुद करनी थी।”

जवाबदेही पर उन्‍होने कहा, "अगर कोई उल्लंघन हुआ तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे और इंडिगो प्रबंधन के खिलाफ उदाहरण स्थापित करेंगे।" मंत्री ने स्वीकार किया कि "सभी एयरलाइंस के संचालन में कुछ बदलाव जरूरी हैं," लेकिन ये नियम “यात्री सुरक्षा से समझौता किए बिना जारी किए गए हैं।”

भारत में और एयरलाइंस आनी चाहिए- राम मोहन नायडू

राम मोहन नायडू ने कहा कि उड़ानों में देरी और रद्द होने की वजह से जिन यात्रियों को परेशानी हुई है, उनके लिए कड़े नियम (CARs) बने हुए हैं और सभी एयरलाइंस को इनका पालन करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर से जुड़े मुद्दे की जांच शुरू कर दी गई है। एयरलाइन सेक्टर में लगातार तकनीक को बेहतर बनाया जाता है। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि भारत के उड्डयन क्षेत्र में दुनिया के सबसे उच्च मानकों को हासिल किया जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि Udan योजना के तहत Fly 91, Star Air जैसी कई नई एयरलाइंस आई हैं। साथ ही कहा कि ये भारत में एयरलाइन शुरू करने का बेहतरीन समय है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 'वंदे मातरम् राजनीतिक मंत्र नहीं बल्‍कि मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी', राष्‍ट्रगीत के 150वीं वर्षगांठ पर संसद में बोले PM Modi

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 December 2025 at 14:57 IST