अब नहीं मिलेगा जुमे की नमाज के लिए ब्रेक, असम की हिमंता सरकार ने खत्म किया ब्रिटिशकालीन नियम
Guwahati: अब असम विधानसभा में अब जुमे की नमाज पर ब्रेक नहीं होगा। असम की हिमंता सरकार ने ब्रिटिशकालीन इस नियम को खत्म कर दिया है।
- भारत
- 3 min read

Assam CM on Jumma Break: असम विधानसभा ने शुक्रवार को ब्रिटिश काल की उस प्रथा को खत्म करने की घोषणा की, जिसमें शुक्रवार की नमाज के लिए ब्रेक दिया जाता था। असम विधानसभा में अब मुस्लिम विधायकों को जुमे की नमाज के लिए कोई छूट नहीं मिलेगी। एक्स (पहले ट्विटर) पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी है। असम में यह नियम ब्रिटिश से चला आ रहा था।
126 सदस्य वाली असम विधानसभा में फिलहाल कुल 31 मुस्लिम विधायक हैं। मुस्लिम विधायकों की सुविधा के लिए अभी तक हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए असम विधानसभा की कार्यवाही रोकनी पड़ती थी। नमाज के लिए यह ब्रेक 2 घंटे का होता था। यह प्रथा 1937 से चली आ रही थी, जिसे मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्लाह ने शुरू किया था। अब असम सरकार ने इसे खत्म कर दिया है।
12 से 2 बजे तक मिलता था नमाज ब्रेक
सरूपथार विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक बिस्वजीत फुकन (Biswajit Phukan) ने हालिया बदलाव के बारे में बताते हुए कहा कि 'भारत में ब्रिटिश काल से, असम विधानसभा में हर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए ब्रेक दिया जाता था। दोपहर 12 और 2 बजे बीच दो घंटे का ब्रेक होता था। जिसमें मुस्लिम विधायक हर शुक्रवार को नमाज पढ़ते थे। अब से यह नियम बदल दिया गया है और नमाज के लिए कोई ब्रेक नहीं होगा।
सुबह 9:30 बजे शुरू होगी विधानसभा
बिस्वजीत फुकन ने कहा कि यह निर्णय असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी (Biswajit Daimary) के नेतृत्व में एक बैठक के दौरान किया गया है। इस फैसले का अन्य विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया है। उन्होंने कहा- 'हर किसी ने इस फैसले के समर्थन में आवाज उठाई है। यह अध्ययन किया गया है कि लोकसभा, राज्यसभा और अन्य राज्यों के विधानसभा सदनों में नमाज अदा करने के लिए छुट्टी देने का प्रावधान नहीं है। इसलिए असम विधानसभा के अध्यक्ष ने भी ब्रिटिश काल के इस नियम को खत्म करने का फैसला किया।'
Advertisement
उन्होंने कहा कि पहले, असम विधानसभा सोमवार से गुरुवार तक सुबह 9:30 बजे शुरू होती थी। शुक्रवार को 2 घंटे के नमाज ब्रेक के लिए विधानसभा सुबह 9 बजे शुरू होती थी। अब नए फैसले के बाद विधानसभा हर रोज सुबह 9:30 बजे शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: 'मेरे घर के ऊपर से ड्रोन गुजरा', फोन टैपिंग के बाद जासूसी करवा रही सुक्खू सरकार-जयराम ठाकुर का दावा