अपडेटेड 5 June 2024 at 12:16 IST

उफ! ये डेढ़ घंटे... फ्लाइट में नीतीश-तेजस्वी साथ, क्या होगी बात? दिल्ली का सियासी पारा बढ़ा

Nitish Kumar-Tejashwi Yadav: NDA की मीटिंग में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार और INDI ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली आएंगे

Follow : Google News Icon  
Nitish kumar and tejashwi yadav same flight
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव | Image: X

Nitish Kumar-Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे के बाद आज (5 जून) को दिल्ली में बैठकों का दौर जारी रहेगा। देश की राजधानी में वैसे तो पहले से ही भीषण गर्मी है लेकिन इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख सियासी पारा और हाई हो गया है। 

दरअसल, NDA की मीटिंग में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार और INDI ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव पटना से उड़ान भर चुके हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि दोनों पटना तु दिल्ली एक ही फ्लाइट में बैठे हैं और तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठे हुए हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस डेढ़ घंटे के सफर में क्या होगा इसपर अभी पूरे देश की नजर टिकी है। 

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे के बाद आज दिल्ली में NDA की मीटिंग है। बिहार में एनडीए के सहयोगी दल जदयू और लोजपा (राम विलास) ने उम्दा प्रदर्शन दिया है। 5 जून को होने वाले इस मीटिंग में नीतीश कुमार और चिराग पासवान पहुंचने वाले हैं। सीएम नीतीश जिस फ्लाइट में हैं उसमें उनके पीछे पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बैठे हुए हैं। वायरल हो रही तस्वीर में नीतीश के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। 

पीएम आवास पर NDA की मीटिंग

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के बाद बुधवार को दिल्ली में पीएम आवास पर NDA की मीटिंग है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू भी इस मीटिंग में शामिल होने दिल्ली पहुंच रहे हैं। NDA की इस बैठक में आगे के प्लान और कैबिनेट मंत्री को लेकर अहम बातचीत हो सकती है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पीएम आवास पर ये मीटिंग दोपहर 12:30 बजे से हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: 'आशा करता हूं...' पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी से हारने के बाद कन्हैया कुमार ने क्या कहा?

Advertisement


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 5 June 2024 at 11:28 IST