निर्मला सीतारमण, रेखा गुप्ता से लेकर पीयूष गोयल तक... Republic Summit 2026 में शामिल होंगे कई दिग्गज नेता, देखिए पूरी लिस्ट
Republic Summit 2026 में राजनीति से लेकर मनोरंजन, व्यापार समेत अलग-अलग क्षेत्रों की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राजनीति जगत के कई बड़े चेहरे इसका हिस्सा बनने वाले हैं।
- भारत
- 2 min read

Republic Summit 2026: रिपब्लिक का मंच तैयार है। आज, 22 जून को देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट Republic Summit 2026 का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के मशहूर ताज पैलेस में होगा। इस बार समिट की थीम "ग्रेट पावर इंडिया: नेशन फर्स्ट" रखी गई है।
Republic Summit 2026 में राजनीति से लेकर मनोरंजन, व्यापार समेत अलग-अलग क्षेत्रों की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राजनीति जगत के कई बड़े चेहरे इसका हिस्सा बनने वाले हैं।
कई बड़े नेता होंगे शामिल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, आंध्र प्रदेश सरकार में मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश के नाम गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। इनके अलावा दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी रिपब्लिक समिट 2026 में शिरकत करने वाले हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
कहां देखें LIVE?
कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह करीब 9.30 बजे होगी। रिपब्लिक टीवी पर आप इसका लाइव प्रसारण देख सकते हैं। रिपब्लिक के यूट्यूब चैनल पर भी इसे टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा समिट से जुड़ी तमाम अपडेट के लिए आप हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी जुड़े रह सकते हैं।
Advertisement
R. भारत लाइव टीवी- https://www.republicbharat.com/livetv/
R. भारत यूट्यूब- https://www.youtube.com/RepublicTVBharat
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/
Advertisement
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)