आतंकवादी घुसपैठ मामले में एनआईए ने जम्मू में 12 स्थानों पर छापे मारे

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी घुसपैठ के एक मामले में बुधवार को जम्मू में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NIA
NIA का छापा | Image: PTI

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी घुसपैठ के एक मामले में बुधवार को जम्मू में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 12 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों के अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की सूचना के आधार पर पिछले साल मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि घुसपैठ कराने में जम्मू क्षेत्र के गांवों में मौजूद आतंकवादियों के मददगारों ने मदद की।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड