PUNJAB: शंभू-राजपुरा रेलवे लाइन ब्लास्ट केस में NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब में शंभू और राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच 27 अप्रैल 2026 को हुई विस्फोट की घटना के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NIA Chargesheets
शंभू-राजपुरा रेलवे लाइन ब्लास्ट केस में NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार | Image: ANI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी  ने पंजाब में शंभू और राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच 27 अप्रैल 2026 को हुई  विस्फोट की घटना के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह विस्फोट खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के कथित ऑपरेटिवों से जुड़ा बताया गया है। घटना में विस्फोटक तैयार करते समय खालिस्तानी ऑपरेटिव जग्गरूप सिंह की मौत हो गई थी।

जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे हमले की पटकथा पाकिस्तान में शरण लिए हुए घोषित आतंकी रंजीत सिंह उर्फ नीता ने लिखी थी। वह प्रतिबंधित संगठन 'खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स' (KZF) का सरगना है। उसका मुख्य मकसद पंजाब में डर का माहौल पैदा करना, सांप्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाना और राज्य की शांति-व्यवस्था को पूरी तरह से चरमराना था।

चार्जशीट में इन लोगों को बनाया गया है आरोपी

शनिवार को मोहाली स्थित विशेष एनआईए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें गुरजिंदर सिंह उर्फ बियांत बाबा, सतनाम सिंह, परदीप सिंह उर्फ खालसा, कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और मनजीत सिंह को आरोपी बनाया गया है। एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, रेलवे एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।

Advertisement

जानिए क्या है पूरा मामला

एनआईए के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को शंभू और राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच भारतीय डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन लिमिटेड की रेलवे लाइन पर किलोमीटर संख्या 1174-5 के पास विस्फोट हुआ था। एजेंसी का आरोप है कि इस घटना के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश थी। इसके जरिए पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और कानून-व्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास किया गया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- रात के 1 बजे, तंग कपड़े और हाथों में हाथ...श्रद्धा दुबे के संग सीढ़ियों से उतरते दिखा शिवा, नए VIDEO में रश्मि भी थी साथ; पकड़ा गया बड़ा झूठ
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड