JEE Main Admit Card 2021 Released: जेईई मेंस का एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम यानि कि जेईई मेंस (JEE Main Admit Card 2021) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
IMAGE: SHUTTERSTOCK
IMAGE: SHUTTERSTOCK | Image: self

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम यानि कि जेईई मेंस (JEE Main Admit Card 2021) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें कि एनटीए (NTA) ने 21 अगस्त को सीजन 4 के लिए जेईई मेंस का एडमिट कार्ड जारी किया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक,  परीक्षा 26 अगस्त, 27, 31, 2021 और 1 सितंबर, 2, 2021 को आयोजित की जाएगी। जेईई मेंस 2021 सीजन 4 इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर / प्लानिंग उम्मीदवारों दोनों के लिए आयोजित किया जाएगा।

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने भी जेईई मेंस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वो अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से  डाउनोड कर सकते हैं । एनटीए ने हाल ही में सेशन 3 परीक्षाओं का परिणाम जारी किया था। इसमेंल 17 उम्मीदवारों ने100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। 

इसे भी पढ़ें:WBJEE 2021 Allotment Result: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट के नतीजे घोषित, यहां करें चेक

जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  2. इसके बाद  'JEE Main 2021 session 4 admit card' पर क्लिक करें
  3. स्क्रीन पर लॉगिन पेज दिखाई देगा
  4. अब यहां सभी जरूरी जानकारी भर कर सबमिट कर दें
  5. आपका जेईई मेन 2021 एडिमट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा
  6. एडिमट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें

जेईई मेंस परीक्षा में इतने लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक, जेईई मेंस चौथे चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए 7.32 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। चौथे चरण की परीक्षा के लिए सबसे अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जुलाई में हुई जेईई मेंस के तीसरे चरण की परीक्षा में 7 लाख 9529 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं पहले और दूसरे चरण की जेईई मेंस परीक्षाओं में औसतन करीब 6.3 लाख छात्र शामिल हुए थे। जेईई मेंस चौथे चरण की परीक्षा इसी माह 26 अगस्त से शुरू होनी है। यह जेईई मेंस का यह आखिरी चरण है। इन परीक्षाओं के उपरांत अक्टूबर में जेईई एडवांस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। चौथे चरण की जेईई मेंस परीक्षाएं 26 अगस्त से 2 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी।

Advertisement

जेईई एडवांस्ड  परीक्षा 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी

देशभर के आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस्ड) 2021 की परीक्षा इस वर्ष 3 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।जेईई एडवांस्ड परीक्षा की घोषणा स्वयं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के दौरान भी कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह ध्यान रखा जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक कोरोना को देखते हुए इस बार 334 शहरों में यह परीक्षाएं करवाई जा रही हैं जबकि पहले यह परीक्षाएं 232 शहरों में आयोजित की जानी थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, क्षेत्रीय भाषाओं में भी जेईई की परीक्षाएं करवाई जा रही है। देश का कोई भी बच्चा अपनी मातृभाषा में परीक्षा देकर इंजीनियरिंग कर सकता है। इस बार 13 विभिन्न भाषाओं में जेईई परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
 

Advertisement
Published By :
Vineeta Mandal
पब्लिश्ड