नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Follow : Google News Icon  
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar met President Droupadi Murmu
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. | Image: PTI

नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। कुमार ने बुधवार को 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने राजीव कुमार का स्थान लिया है, जिन्होंने कार्यकाल खत्म होने के बाद मंगलवार को पद छोड़ दिया था।

राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीर साझा की। पोस्ट में कहा गया, “भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।”

ज्ञानेश कुमार ने 19 फरवरी को संभाला कार्यभार

ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। ज्ञानेश कुमार मार्च 2024 से निर्वाचन आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और सोमवार को उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया। राजीव कुमार के मंगलवार को सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद ज्ञानेश कुमार को निर्वाचन आयोग के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखबीर सिंह संधू निर्वाचन आयुक्त हैं, जबकि विवेक जोशी को सोमवार को निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें: शपथ के बाद यमुना तीरे चला रेखा मंत्रिमंडल, ये है वजह

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड