अपडेटेड 28 May 2023 at 10:57 IST
Akanksha Dubey मौत मामले में नया मोड़, फॉरेंसिक जांच में भोजपुरी एक्ट्रेस के कपड़ों पर मिले 4 संदिग्धों के निशान
फॉरेंसिक टीम को जांच में Bhojpuri Actress Akanksha Dubey के कपड़ों पर चार संदिग्धों के निशान मिले हैं।
- भारत
- 2 min read

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट में कई संदिग्ध चीजें सामने आई हैं। अब पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए चार संदिग्धों समर सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह और वरुण पांडे की DNA जांच कराएगी।
फॉरेंसिक टीम को जांच में आकांक्षा दुबे के कपड़ों पर चार संदिग्धों के निशान मिले हैं। आकांक्षा के परिजन शुरू से ही हत्या का आरोप लगाते हुए जांच रिपोर्ट का दायरा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस की भूमिका को भी संदिग्ध बताया था। खासतौर से एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय, विवेचक अजय यादव सहित कई पुलिसकर्मी की भूमिका पर संदिग्ध होने का आरोप लगाया था।
मां ने की थी केस ट्रांसफर की मांग
आकांक्षा दुबे की मां मधु ने स्थानीय पुलिस पर अविश्वास जताते हुए अपनी बेटी की मौत की जांच किसी दूसरे थाने में स्थानांतरित करने की मांग की थी। उन्होंने आशंका जताई है थी कि सारनाथ थाने की पुलिस उनकी बेटी के हत्यारों को बचाने के लिए सबूतों से छेड़छाड़ कर सकती है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव 26 मार्च, 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में मिला था। आकांक्षा का शव होटल के रूम में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ था। जिसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर होटल पहुंची पुलिस ने एक्ट्रेस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।
Advertisement
शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थी आकांक्षा
आकांक्षा दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। वह यूपी के भदोही जनपद की चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं, लेकिन 3 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थी और सारनाथ स्थित होटल में फिल्म यूनिट के साथ रुकी हुई थीं।
ये भी पढ़ें: BJP शासित राज्यों में 'The Kerala Story' हुई थी टैक्स फ्री, Nawazuddin Siddiqui ने की जमकर तारीफ
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 28 May 2023 at 10:57 IST