अपडेटेड 8 September 2024 at 20:38 IST

लाल सागर के जेद्दा बंदरगाह को भारत के मुंद्रा, न्हावा शेवा से जोड़ने वाली नई पोत परिवहन सेवा शुरू

लाल सागर के जेद्दा इस्लामिक बंदरगाह को भारत के मुंद्रा और न्हावा शेवा से जोड़ने वाली नयी पोत परिवहन सेवा की शुरुआत रविवार को हुई।

Follow : Google News Icon  
Red Sea shipping disruptions impact UK manufacturers, leading to longer delivery times for supplies.
लाल सागर | Image: Pexels

लाल सागर के जेद्दा इस्लामिक बंदरगाह को भारत के मुंद्रा और न्हावा शेवा से जोड़ने वाली नयी पोत परिवहन सेवा की शुरुआत रविवार को हुई।

एक प्रमुख समुद्री सेवा कंपनी फोक मैरीटाइम सर्विसेज ने रविवार को को यह सेवा शुरू की। मुंद्रा और न्हावा शेवा देश के दो सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह हैं।

फोक मैरीटाइम सर्विसेज कंपनी ने कहा कि दो जहाजों के साथ 10 दिवसीय सेवा सितंबर में शुरू होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये सेवाएं भारत से उपभोक्ता माल और सऊदी अरब से पेट्रोकेमिकल्स सहित अन्य उत्पादों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाकर व्यापार संबंधों को मजबूत करेंगी।

Advertisement

फोक मैरीटाइम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल हेस्टबेक ने कहा, ''नया मार्ग सऊदी अरब और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाएगा, तथा यह कदम इस क्षेत्र में अग्रणी समुद्री सेवा प्रदाताओं में से एक बनने की हमारी महत्वाकांक्षा को रेखांकित करता है।''

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 8 September 2024 at 20:38 IST