Mumbai Local Train Update: मुंबईकरों के लिए खुशी की खबर, ठाणे और मुलुंड के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन; रेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी

मुंबई तक लोकल ट्रेन में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर आई है। दरअसल, ठाणे और मुलुंड के बीच नया स्टेशन बनने जा रहा है। सीएम फडणवीस ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब इस काम को जल्द शुरू किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Thane Mulund New Railway Station
ठाणे-मुलुंड के बीच बनेगा नया स्टेशन | Image: Representative

मुंबई और आसपास के इलाकों के वो लाखों यात्री जो रोजाना लोकल ट्रेन से सफर करते हैं, उनके लिए राहत भरी खबर आई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि, रेल मंत्रालय ने ठाणे और मुलुंड स्टेशनों के बीच एक नए उपनगरीय रेलवे स्टेशन के निर्माण को मंजूरी (In-principle approval) दे दी है।  

लंबे वक्त से यहां के स्थानीय नागरिकों की मांग थी कि इन इलाकों में एक नया स्टेशन बने। इसलिए ठाणे और मुलुंड के बीच बढ़ती आबादी और यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक पत्र शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

कहां बनेगा यह नया स्टेशन?

मिली जानकारी के मुताबिक, यह नया रेलवे स्टेशन ठाणे में स्थित 'क्षेत्रीय मानसिक अस्पताल' (Regional Mental Hospital) की खाली जमीन पर विकसित किया जाएगा। यह स्टेशन ठाणे और मुलुंड स्टेशनों के बीच की दूरी को संतुलित करेगा। इससे ठाणे स्टेशन पर होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी।   साथ ही घोडबंदर रोड औरद वागले एस्टेट जैसे इलाकों के यात्रियों के लिए ये स्टेशन काफी पास भी रहेगा। 

मुंबई से मिलेगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस फैसले से मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) की कनेक्टिविटी और ज्यादा मजबूत होगी। रोज यात्रा करने वाले लाखों नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को अब अपने घर लौटने में वक्त भी कम लगेगा, साथ ही सुविधा भी मिलेगी। बतादें ये नया स्टेशन बनने से आसपास के रियल एस्टेट सेक्टर और स्थानीय व्यापार को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

रेल मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद अब इस प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत योजना (DPR) और जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। हालांकि, यह स्टेशन कब तक बनकर तैयार होगा, इसकी सीमा अभी तक तय नहीं की गई है, लेकिन मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

 यह भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी के साथ इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, लिस्ट

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड