अपडेटेड 17 October 2024 at 14:06 IST

Nayab Singh Saini: शपथ लेते ही PM की ओर बढ़े CM नायब सैनी; मोदी ने पकड़ा हाथ, देखते रह गए अनिल विज..

Nayab Singh Saini Oath: नायब सिंह सैनी दोबारा हरियाणा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सैनी को CM पद की शपथ दिलाई।

Follow : Google News Icon  
Nayab Singh Saini and PM Narendra Modi
नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़े। | Image: Video Grab

Haryana CM oath ceremony: नायब सिंह सैनी दोबारा हरियाणा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। हालिया विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार हरियाणा में जीत हासिल की है। उसके बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ में चल रहा है, जहां नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे हैं।

पंचकूला में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में देखा गया कि शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर बढ़े और उन्हें हाथ जोड़कर नमस्कार किया। जैसे ही नायब सिंह हाथ जोड़ते हुए पीएम मोदी के गरीब पहुंचे तो प्रधानमंत्री ने उनके हाथ पकड़ लिए और फिर खुद हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पीछे बैठे अनिल विज भी देखते रह गए।

नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के बारे में

25 जनवरी 1970 को अंबाला के मिजापुर माजरा में जन्मे नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं। वो इसी साल 12 मार्च 2024 को पहली बार सीएम बने थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए और 2023 में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष थे। 2016 में वो हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री रहे। उसके पहले नायब सिंह सैनी 2014 में पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार वो लाडवा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए और उसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है।

नायब सैनी पिछड़ा वर्ग से आते हैं। उन्होंने 1996 में बीजेपी और आरएसएस दोनों के साथ अपना जुड़ाव शुरू किया था। उन्होंने मुजफ्फरपुर में बीआर अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से आर्ट में ग्रेजुएशन और मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। उन्हें पहली बार 2002 में बीजेपी के युवा मोर्चा का महासचिव नियुक्त किया गया और 2005 तक वो  इकाई के अध्यक्ष बन गए। 2009 में अपने गृह क्षेत्र नारायणगढ़ से हार का सामना करने के बाद पांच साल बाद 2014 में जब बीजेपी हरियाणा में सत्ता में आई, सैनी ने इस सीट से 39.76% वोट जीतकर जीत का रुख बदल दिया था।

Advertisement

नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में कौन-कौन शामिल?

  • नायब सिंह सैनी- मुख्यमंत्री
  • अनिल विज
  • कृष्ण लाल पंवार
  • राव नरबीर सिंह
  • महिपाल ढांडा
  • विपुल गोयल
  • अरविंद शर्मा
  • श्याम सिंह राणा
  • रणवीर सिंह गंगवा
  • कृष्ण बेदी
  • श्रुति चौधरी
  • आरती राव
  • राजेश नागर
  • गौरव गौतम

नायब सैनी ने दिलाई हरियाणा में BJP को जीत

ये कहना गलत नहीं होगा कि नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री की कुर्सी तोहफे में मिली है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े से दूर रही थी। ये अलग बात है कि जेजेपी के समर्थन के अगले 5 साल तक सरकार चलती रही। हालांकि चुनावों से ठीक पहले ही हरियाणा में बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को कमान सौंपते हुए पहली बार सीएम बनाया था। हालिया विधानसभा चुनावों में नायब सिंह सैनी ने बीजेपी हाईकमान की उम्मीदों को टूटने नहीं दिया और मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीनों बाद सैनी ने 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाई। बीजेपी ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में 48 सीटें हासिल कीं, जिससे पार्टी को लगातार तीसरी बार जीत मिली।

यह भी पढ़ें: शक्ति प्रदर्शन का दौर; उमर के बहाने पहले इंडी, अब सैनी की शपथ के दिन एनडीए दिखाएगा ताकत

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 17 October 2024 at 14:03 IST