Photos: जम्मू से चेन्नई और मुंबई से कोलकाता तक देशभक्ति का रंग, 77वें गणतंत्र दिवस से पहले तिरंगे की रोशनी में नहाया देश

गणतंत्र दिवस पूर्व भारत की ऐतिहासिक इमारतें और सरकारी मुख्यालय तिरंगे की रोशनी से नहाए हुए नजर आए। इस दौरान भारत के कई बिल्डिंग्स और इमारतें लगभग हर जगह तिरंगे के रंग में रंगे थे। कोलकाता से लेकर मुंबई तक और जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक हर जगह रौनक देखने को मिली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Day Photos
Republic Day Photos | Image: ANI

Republic Day 2026 Photos : 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा देश देशभक्ति के रंगों में डूबा नजर आया। दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, भारत की ऐतिहासिक इमारतें और प्रमुख सरकारी भवन तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठे। यह भव्य नजारा हर भारतीय के दिल में गर्व और उत्साह भर देने वाला था।

तिरंगे की रोशनी में रंगा देश

  • इंडिया गेट, दिल्ली

कर्तव्य पथ स्थित इंडिया गेट को केसरिया, सफेद और हरे रंगों की विशेष लेजर लाइट से रोशन किया गया। दूर से ही यह दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता दिखा।

  • कोलकाता, पश्चिम बंगाल

विक्टोरिया मेमोरियल तिरंगे की रोशनी में नहाकर एक अद्भुत दृश्य पेश करता दिखा।

  • जयपुर, राजस्थान

राजस्थान विधानसभा को तिरंगे की लाइटों से सजाकर भव्य रूप दिया गया।

Advertisement
  • लखनऊ, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जो रात के अंधेरे में बेहद आकर्षक दिखा।

  • मुंबई, महाराष्ट्र

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और गेटवे ऑफ इंडिया दोनों ही तिरंगे के रंगों में जगमगाते नजर आए।

Advertisement
  • चिनाब ब्रिज, रियासी (जम्मू-कश्मीर)

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया।

  • अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर

शहर के कई प्रमुख स्थानों को तिरंगे की लाइटों से सजाया गया, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया।

  • बेंगलुरु, कर्नाटक

विधानसौधा तिरंगे की लाइटों में चमक उठा और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।

  • दिल्ली विधानसभा

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विधानसभा भवन तिरंगे की रोशनी में चमक उठा।

  • अयोध्या, उत्तर प्रदेश

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

  • चेन्नई, तमिलनाडु

राइपन बिल्डिंग, ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन का मुख्यालय, तिरंगे की रोशनी से रोशन किया गया।

  • गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई

गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर गेटवे ऑफ इंडिया तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा।

ये भी पढ़ें:  Republic Day Wishes 2026: 'हर दिल में हिंदुस्तान, हर लब पर भारत का नाम...', 77वें गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें ये संदेश

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड