गिरकर मरे या मर कर गिरे? प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का तीन मंजिल से गिरने का VIDEO आया सामने, मौत पर अभी भी रहस्य
प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का एक नया CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें वो चौथी मंजिल से नीचे गिरते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
- भारत
- 3 min read
वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की मौत मामले की जांच जारी है। पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी है। दुलारी शरण की मौत केली कुंज आश्रम के पास स्थित ‘गुरु कृपा कुंज’ इमारत की चौथी मंजिल से नीचे गिर कर हुई थी। शुरुआत जांच में इसे आत्महत्या बताया गया। हालांकि,पुलिस मौत के पीछे की वजह की जांच कर रही है। इस बीच एक नया CCTV फुटेज सामने आया है।
प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का एक नया CCTV वीडियो पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें वो चौथी मंजिल से नीचे गिरते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो ‘गुरु कृपा कुंज’ के सामने वाली इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे ने कैद किया। सोशल मीडिया पर भी वीडियो तेजी से वायरल हो रह है। पुलिस अब नए वीडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
40 फीट ऊंचाई से अचानक सड़क पर गिरे
नए CCTV फुटेज में शिष्य रसिक दुलारी शरण ऊपर से सीधे नीचे गिरते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सड़क पर आसपास के लोग और प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम के संत भी आते-जाते नजर आ रहे हैं। इस बीच रसिक दुलारी ऊपर से धड़ाम नीचे सड़क पर गिरते हैं। नए वीडियो में दिख रहा है कि शिष्य करीब 40 फीट ऊंचाई से अचानक सड़क पर पैरों के बल गिरते हैं। सिर जमीन से टकराता है। गिरने के बाद उनके शरीर में कोई हलचल नहीं होती है।
गिरकर मरे या मर कर गिरे सस्पेंस बरकरार?
शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नए वीडियो में भी यह साफ नहीं हो पा रहा कि गिरने से रसिक की मौत हुई या गिरने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मौत पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Advertisement
प्राइवेट पार्ट कटे होने से मामला संदिग्ध
प्रथम दृष्टिया ये माना जा रहा है कि चौथी मंजिल से कूदकर रसिक दुलारी ने खुदकुशी कर ली है। लेकिन उनका प्राइवेट पार्ट कटे होने से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच भी कर रही है। दीपक ने आत्महत्या क्यों की और उनका प्राइवेट पार्ट कैसे कटा यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस को दीपक के कमरे से खून से सना ग्राइंडर मिला है। माना जा रहा है कि प्राइवेट पार्ट इससे ही काटा गया होगा।
कौन था मृतक दीपक लोधी
पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि दीपक मृतक साधु मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। उन्होंने सितंबर 2015 में संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा प्राप्त की थी, जिसके बाद उनका नाम बदलकर रसिक दुलारी शरण रख दिया गया था। वह कुछ समय से इसी चार मंजिला इमारत में रह रहे थे, जिसमें प्रेमानंद महाराज के करीब 50 अन्य दीक्षित शिष्य भी निवास करते हैं। हादसे के वक्त वह अपने कमरे में अकेले थे।