फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कुल्हाड़ी कहां से आई? जिससे को-पायलट ने स्मित मच्छार पर किया हमला, घायल होने पर भी पायलट ने दिखाई दिलेरी, पूरी कहानी

इजराइली प्रधानमंत्री के मुताबिक, कॉकपिट में ओमानी को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला किया। अब सवाल उठता है कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कुल्हाड़ी कहां से आई? आईए जानतें हैं क्या कहता है नियम

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'Flydubai Co-Pilot Who Tried to Crash Plane Arrested; Passengers Prevented Major DiaNetanyahu Says Axe Was Used In Attack On captain  Smit Machchharster: Israel PM Netanyahu
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कुल्हाड़ी कहां से आई? जिससे को-पायलट ने स्मित मच्छार पर किया हमला | Image: Social Media, Agencies, Republic

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। हर तरफ बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 में हुई घटना पर बाते हो रही है। कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान जोखिम में डालकर 174 यात्रियों की जान बचाई। प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति से लेकर हर कोई स्मित मच्छार के हौसले को सलाम कर रहा है। मगर लोगों के मन ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर को पायलट के पास धारदार हथियार आए कैसे, जिसने उसने स्मित पर जानलेवा हमला कर दिया। आईए विस्तार से समझते की आखिर कॉकपिट के अंदर हुआ क्या था?

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजरायल जा रहा यात्री विमान जब करीब 34,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी अचानक कॉकपिट से चीखने की आवाजें आने लगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमानी नागरिक बताए गए को-पायलट ने विमान के कंट्रोल सिस्टम को नुकसान पहुंचाने और प्लेन को तेजी से नीचे ले जाने की कोशिश की। उसने पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला कर दिया।

घायल होने के बावजूद कैप्टन ने बचाई सैकड़ों लोगों की जान 

मिली जानकारी के मुतबिक, कैप्टन स्मित मच्छार के सिर ,हाथों और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। इसके बावजूद कैप्टन मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने विमान के कंट्रोल को हमलावर के हाथों में पूरी तरह जाने से रोका। विमान लगभग एक मिनट के अंदर हजारों फीट तेजी से नीचे गिरा। घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोला, क्रू मेंबर्स और यात्रियों को मदद के लिए बुलाया।

चाकू या कुल्हाड़ी किस से हुआ स्मिथ पर हमला?

विमान में सवार कुछ यात्रियों,ऑन-बोर्ड मौजूद अन्य पायलटों और क्रू मेंबर्स की मदद से हमलावर को काबू में कर लिया गया। इसके बाद प्लेन को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। शुरुआत में खबर आई थी कि को-पायलट ने चाकू से स्मित पर हमला किया। मगर अब इसमें नया खुलासा हुआ है।

Advertisement

इजराइली प्रधानमंत्री ने बताया कैसे हुआ हमला

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुताबिक, कॉकपिट में मौजूद ओमानी को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर ऐक्स यानी कुल्हाड़ी से हमला किया। अब यहां एक अहम सवाल उठता है कि कॉकपिट में कुल्हाड़ी आखिर रखी ही क्यों जाती है? तो बता दें कि विमानों में रखी जाने वाली क्रैश एक्स (Crash Axe) एक इमरजेंसी उपकरण है। इसका इस्तेमाल सामान्य तौर पर किसी आपात स्थिति में रास्ता बनाने, फंसे हुए हिस्से को काटने या आग की स्थिति में किसी जगह तक पहुंच बनाने के लिए किया जा सकता है।

इमरजेंसी उपकरण रखने का क्या है नियम

विमानन नियमों के तहत बड़े यात्री विमानों में ऐसे इमरजेंसी उपकरण रखना अनिवार्य हो सकता है। इन्हें कॉकपिट में इस तरह रखा जाता है कि जरूरत पड़ने पर फ्लाइट क्रू तुरंत इस्तेमाल कर सके। यानी कॉकपिट में ऐक्स का होना अपने आप में असामान्य नहीं है। इस घटना ने इसलिए गंभीर सवाल खड़े किए हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मुताबिक, इसी इमरजेंसी उपकरण का इस्तेमाल को पायलट ने दूसरे पायलट पर हमला करने के लिए किया।

Advertisement

फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 की जांच अब इस बात पर भी फोकस कर सकती है कि कॉकपिट में मौजूद इमरजेंसी उपकरणों और क्रू सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी बदलाव की जरूरत है या नहीं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज चल रहा है। उनका परिवार मुंबई से दुबई पहुंच गया है। भारतीय दूतवास ने भी बयान जारी कर बताया है कि कैप्टन स्मित मच्छार खतरे से बाहर हैं।

कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की हालत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "UAE में भारत के राजदूत ने दुबई में कैप्टन स्मित के परिवार से मुलाकात की और उनकी भलाई और सलामती के लिए भारत सरकार की ओर से पूरा समर्थन और मदद का भरोसा दिलाया।"

यह भी पढ़ें: 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', PM मोदी ने की कैप्टन स्मित की तारीफ

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड