Nepal Protest: नेपाल में हिंसा के बीच भारत में घुसपैठ की कोशिश, जेल से फरार 5 कैदियों को सिद्धार्थनगर बॉर्डर पर पकड़ा

नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बीच कई जेलों से कैदियों के फरार होने की खबरें सामने आई हैं। भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है, और SSB के साथ-साथ अन्य सुरक्षा बल किसी भी कड़ी नजर रख रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
nepal protests gen z Prisoners escaped from Nepal jail SSB caught 5 on Siddharthnagar border
नेपाल की जेल से भागे कैदी, भारत में घुसपैठ की कोशिश | Image: AP

Nepal Gen Z Protests : नेपाल में प्रधानमंत्री पद से केपी शर्मा ओली के इस्तीफा देने के बाद भी सड़क पर उतरे युवाओं का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। आंदोलनकारी सबकुछ फूंकने पर आमादा हैं। सेना की बंदूकों के सामने भी युवा दम भर रहे हैं। नेपाल में भयानक हिंसा के बाद सेना ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है।

नेपाल में हाल के दिनों में हुई उथल-पुथल और जेल तोड़ने की घटनाओं के बीच सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा पर सिद्धार्थनगर क्षेत्र में 5 फरार कैदियों को पकड़ा है। ये कैदी नेपाल की जेल से भागकर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। SSB ने इन पांचों कैदियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी इनसे गहन पूछताछ कर रही हैं, ताकि फरार होने के कारणों और इरादों का पता लगाया जा सके।

6000 कैदी जेल से फरार

नेपाल में कानून व्यवस्था फेल हो गई है। नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों और सामाजिक अशांति के बीच कई जेलों से कैदियों के फरार होने की खबरें सामने आई हैं। भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है, और SSB के साथ-साथ अन्य सुरक्षा बल किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

नेपाली की अलग-अलग जेलों से 6 हजार से अधिक कैदी फरार हो गए हैं। मौके का फायदा उठाकर अकेले सुंधरा जेल से 3000 से अधिक कैदी जेल से भाग हो गए हैं। जेल में कुल 3,800 कैदी बंद थे और अब केवल 500 कैदी जेल में बचे हैं।

Advertisement

नेपाल में क्या-क्या जलाया?

  • संसद भवन
  • राष्ट्रपति भवन
  • सिंह दरबार 
  • PM ओली का निजी आवास
  • गृह मंत्री का निजी आवास
  • नेपाली कांग्रेस पार्टी ऑफिस 
  • सुप्रीम कोर्ट कैंपस
  • CIAA ऑफिस 
  • नेपाली मीडिया ऑफिस

नेपाल में युवा आंदोलन क्यों?

  • सोशल मीडिया बैन
  • घोटाले 
  • बेरोजगारी 
  • असमानता
  • भाई-भतीजावाद
  • भारत से दूरी
  • चीन से करीबी
  • सियासी अस्थिरता

25 पहुंची मृतकों की संख्या

नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है, जबकि 633 लोग घायल हैं। नेपाल के अस्पतालों में 193 घायलों का चल रहा इलाज। हिंसक प्रदर्शन के दौरान अब तक 387 घायलों को डिस्चार्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: France Protest: सड़कों पर 1 लाख लोग, 80000 सुरक्षाकर्मी और 200 लोग गिरफ्तार, नेपाल के बाद फ्रांस में क्यों हुआ विद्रोह?

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड