NEET Paper Leak: एक डॉक्टर, दूसरा टीचर...CBI ने पेपर लीक मामले में 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, छात्रों को दिलाई थी केमिस्ट्री का पेपर

NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में CBI ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से एक पेशे से डॉक्टर है तो दूसरा फिजिक्स का फैकल्टी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NEET Paper Leak
नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियां | Image: PTI

नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। CBI ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दो गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। आज गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में एक डॉ. मनोज शिरुरे और तेजस हर्षदकुमार शाह शामिल हैं।

CBI ने NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पहला आरोपी, डॉ. मनोज शिरुरे, महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला हैं। उन्होंने एक कोचिंग सेंटर के मालिक (जो खुद भी आरोपी है) के बेटे सहित तीन छात्रों को आरोपी पी.वी. कुलकर्णी से लीक हुए केमिस्ट्री के  प्रश्न को दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

डॉक्टर और टीचर हुआ गिरफ्तार

वहीं, गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी तेजस हर्षद कुमार शाह है, जो पुणे स्थित एक कोचिंग सेंटर, डॉ.अभंग प्रभु मेडिकल एकेडमी (APMA) में फिजिक्स का फैकल्टी है। उसे NEET UG 2026 परीक्षा के लीक हुए फिजिक्स के प्रश्न मनीषा हवलदार से मिले थे। मनीषा भी इस केस की मास्टरमाइंड है, जिसकी   गिरफ्तार पहले हो चुकी है।

CBI की अलग-अलग शहरों में छापेमारी

इस मामले में पूरी कड़ी और साजिश का पता लगाने के लिए जांच एजेंसी की जांच जारी है। CBI ने अब तक अलग-अलग जगहों पर 49 स्थानों पर तलाशी ली है और कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त की गई चीजों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 13 हो गई है।

Advertisement

 पूरे गिरोह की जांच जारी

सीबीआई इस पूरे गिरोह की गहराई में जा रही है और पेपर लीक से जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह से उजागर करने के प्रयास में जुटी हुई है। जांच एजेंसी 12 मई 2026 को मामला दर्ज किया था। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज किया गया, जिसमें NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक होने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: BREAKING: SIR की वैधता पर SC में चुनाव आयोग की बड़ी जीत, फैसले में बेंच ने कहा- देश में चलता रहेगा एसआईआर

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड