BREAKING: इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर, 3 मई को हुई NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द; CBI को पेपर लीक जांच का आदेश

पेपर लीक के बाद मचे बवाल को लेकर नेशनल एंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट (NEET) UG 2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। NTA ने ये फैसला लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NEET
3 मई को हुई NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द; CBI को पेपर लीक जांच का आदेश | Image: Republic

पेपर लीक के बाद मचे बवाल को लेकर नेशनल एंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट (NEET) UG 2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। NTA ने ये फैसला लिया है। परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी और 700 में से 600 नंबर के सवाल लीक हो गए थे। दावा ये भी किया जा रहा है कि परीक्षा से 3 दिन पहले 5-5 लाख रुपए में पेपर बेचे गए थे। 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स नीट यूजी 2026 एग्जाम में शामिल हुए थे। अब सभी कैंडिडेट्स के लिए NTA दोबारा से नीट यूजी 2026 का आयोजन करेगा, जिसकी तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

इस पूरे मामले में भारत सरकार ने फैसला किया है कि इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। NTA, ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।

गेस पेपर में मिले थे 600 नंबर के सवाल

3 मई को देशभर में NEET UG 2026 की परीक्षा हुई थी। आशंका है कि परीक्षा का पर्चा पहले ही लीक हो गया था। राजस्‍थान में कई स्‍टूडेंट्स के पास हाथ से लिखा हुआ गेस पेपर मिला है जिसके सवाल असल परीक्षा से मैच हो रहे हैं। 10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने इंटेल इनपुट पर कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसमें सीकर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के जुड़े करियर काउंसलर भी शामिल हैं। 

Advertisement

720 में से 600 नंबर के सवाल कॉमन

जांच में सामने आया है कि परीक्षा के 720 में से 600 नंबर के सवाल दो दिन पहले ही सीकर में छात्रों के पास पहुंच गए थे। दरअसल, एक गेस पेपर केरल के एक कॉलेज से MBBS कर रहे स्टूडेंट ने 1 मई को सीकर में अपने एक दोस्त को भेज दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक सीकर के एक पीजी संचालक को ये पेपर मिला, जिसने इसे अपने यहां रहने वाले स्टूडेंट्स को दे दिया। इस जरिए से ये अलग-अलग लोगों तक पहुंचा।

Advertisement

2024 में भी हुआ था पेपर लीक

2024 में भी NEET UG परीक्षा पेपर लीक के चलते कुछ सेंटर्स पर रद्द कर दी गई थी। परीक्षा 5 मई 2024 को हुई थी। 6 मई को NTA ने पेपर लीक की बात से इनकार किया था। इसके बाद बिहार (पटना) और झारखंड (हजारीबाग) में जांच हुई। जांच में पेपर लीक के सबूत मिले और कई गिरफ्तारियां भी हुईं थीं।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था और कुछ सेंटर पर 1539 कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी। पेपर लीक के आरोपों के अलावा, 67 छात्रों को 720/720 अंक मिलना और एक ही केंद्र से कई टॉपर्स का आना भी बड़े विवाद का कारण बना था।

इसे भी पढ़ें- Iran-US: शांतिवार्ता की आड़ में शहबाज-मुनीर ने की ट्रंप से गद्दारी, अमेरिका से बचाने के लिए ईरानी जेट्स को दी पनाह; PAK के 'डबल गेम' का खुलासा

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड