अपडेटेड 22 June 2024 at 16:39 IST
NEET मामले में हिंदू-मुस्लिम की एंट्री, दिग्विजय पर भड़की BJP;कहा- 'कांग्रेस की सोच ही फूट डालो...'
NEET पेपर लीक को लेकर दिग्विजय सिंह ने अटपटा सा बयान दिया। हिंदू मुस्लिम किया तो BJP ने इस पर सख्त ऐतराज जताते हुए ग्रैंड ओल्ड पार्टी की सोच बता डाली!

NEET Paper Leak Row: नीट पेपर लीक (NEET Row) मामला गंभीर है। युवाओं का भविष्य सवालों के घेरे में है। तो वहीं आरोप प्रत्यारोप के चक्कर में सियासी दल ऊट-पटांग बयानबाजी से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इस मामले में भी हिंदू बनाम मुसलमान का राग अलाप रहे हैं।
दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के एक बयान ने विवाद को हवा दे दी है। उनके बयान पर बीजेपी ने सख्त ऐतराज जताया है। मध्यप्रदेश बीजेपी के पदाधिकारी रजनीश अग्रवाल ने इसे कांग्रेस की फूट डालो राज करो की नीति का नाम दिया है।
'इनकी सोच ही वोट बैंक की राजनीति'
दिग्विजय सिंह के अनर्गल बयान पर अग्रवाल ने कहा- कांग्रेस की प्रवत्ति ही साम्प्रदायिक रही है..कांग्रेस की सोच ही फूट डालो और राज करो की रही है.. कांग्रेस की सोच वोट बैंक की राजनीति रही है...मुस्लिम तुष्टिकरण की रही है...NEET में भी हिंदू और मुसलमान देखने लगे ..जिस प्रकार की भाषा बोलते है .. जिस प्रकार का व्यवहार इनका है वो किसी से छुपा नहीं है... ये समाज के लिए, राष्ट्र के लिए और नई पीढ़ी के लिए घातक है।
क्या बोले थे दिग्विजय सिंह?
दिग्विजय सिंह ने नीट एग्जाम मामले को लेकर विवादित बयान भोपाल में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिया। उन्होंने कहा- " आज बोलो कहां है जो हिंदुओं के संरक्षण का ठेका लिए हुए थे अब 14 लाख में से कितने मुसलमान होंगे जिन्होंने नीट का एग्जाम दिया होगा 5%- 10% बाकी सब तो हिंदू हैं क्या हिंदुओं के साथ ही अन्याय नहीं है, क्या हिंदुओं के बच्चे के साथ अन्याय नहीं है।"
Advertisement
नीट पर बवाल
नीट परीक्षा में सबसे पहले ग्रेस मार्क्स को लेकर बवाल मचा। नतीजे आने के बाद पता चला कि तकरीबन 1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। 67 स्टूडेंट्स ने टॉप भी किया। सभी को 720 में से 720 नंबर भी मिले। इनमें से 6 एक ही सेंटर के थे। ये सब वजहें ही काफी थी शक के लिए। शोर मचा तो एनटीए को लेकर सवाल खड़े किए गए। इसमें धांधली तक के आरोप लगे और परीक्षा रद करने की मांग उठी। जांच आगे बढ़ी तो पेपर लीक तक पहुंची। फिर इसके तार बिहार,झारखंड जैसे राज्यों से भी जुड़े और इसी बीच बिहार के आलाधिकारी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच का कनेक्शन भी सामने आया।
इसके बाद से ही छात्र सड़क पर हैं, केंद्र सरकार मामले की गंभीरता से जांच करा रही है तो सत्ता धारी और विरोधी पार्टी एक दूसरी की नीयत को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें- CSIR UGC को लेकर बड़ा अपडेट, 25 जून से शुरू होने वाली परीक्षा स्थगित; NTA ने बताया ये कारण
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 22 June 2024 at 16:37 IST