NEET Re-exam: री-एग्जाम में पेपर लीक रोकने के लिए NTA की जोरदार तैयारी, सुरक्षा चाक-चौबंद, घड़ी भी NTA की; CCTV से मॉनिटरिंग

NTA ने 21 जून NEET री-एग्जाम से पहले जयपुर समेत देशभर के केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और पूरी तैयारी कर ली गई है। एयरफोर्स हेलीकॉप्टर से पेपर पहुंचे, साथ ही इस बार घड़ियां और CCTV भी NTA के ही लगेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NTA की परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां तेज
NTA की परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां तेज | Image: Repubic

NTA Exam Preparations: कल यानी 21 जून को होने वाले NEET री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर के परीक्षा केंद्रों पर लास्ट तैयारियां पूरी कर ली हैं। जयपुर में भी कड़ी सुरक्षा और मजबूत व्यवस्था देखी जा रही है। सुबह से ही केंद्रों पर जांच चल रही है और स्पेशल बैठकें हुई।

परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां तेज

NTA ने नए नियम लागू कर दिए हैं। हर परीक्षा कक्ष में अब NTA की आधिकारिक घड़ी लगाई जाएगी। सभी केंद्रों तक ये घड़ियां पहुंच चुकी हैं। इससे परीक्षा के दौरान समय को लेकर कोई भ्रम नहीं रहेगा। एक समान समय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। सुबह से परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों की परख की जा रही है।

मॉक ड्रिल के जरिए हर व्यवस्था की टेस्टिंग हो चुकी है। NTA का कहना है कि चूक की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। देशभर के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नए CCTV कैमरे इंस्टॉल किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम से घड़ियों और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी।

पहली बार NTA की स्पेशल घड़ियां लगी

जयपुर में प्रश्नपत्र एयरफोर्स हेलीकॉप्टर से पहुंचाए गए हैं। इन्हें सेंट्रल बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। प्रश्नपत्रों का परिवहन पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में होगा। वहीं, NEET UG री-एग्जाम में पहली बार परीक्षा हॉल में NTA की भेजी हुई घड़ियां लगेंगी। इससे समय की एकरूपता बनी रहेगी और छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। NTA ने री-एग्जाम से पहले व्यवस्थाओं को पूरी तरह से कस लिया है। परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर केंद्र पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में लवकुश मिश्रा गिरफ्तार,कैश बरामद

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड