NEET Paper Leak: CBI की कौन सी टीम करेगी NEET पेपर लीक की जांच, आया बड़ा अपडेट
NEET Paper Leak: CBI जल्द ही बिहार और गुजरात में दर्ज हुए मामलों को भी टेकओवर करेगी। दोनों राज्यों की पुलिस से जरूरत पड़ने पर केस डायरी भी ले सकती है।
- भारत
- 3 min read

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में CBI ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू करदी है। सूत्रों के मुताबिक CBI की दिल्ली यूनिट इस मामले की जांच करेगी। इस पूरे मामले में CBI लार्जर कॉन्सपिरेसी का पता लगाएगी। पब्लिक सर्वेंट, बिचौलिए, इंस्टीट्यूट्स और दूसरे आरोपियों का पता लाएगी। पेपर लीक से जुड़े बिहार और गुजरात में जो केस दर्ज हुए है, उनको भी CBI टेकओवर कर सकती है। CBI ने 120B, 420 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन पीसी एक्ट के तहत रेगुलर केस दर्ज किया है। केंद्र सरकार ने एजेंसी को परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सौंपने की घोषणा के एक दिन बाद FIR दर्ज की है।
CBI जल्द ही बिहार और गुजरात में दर्ज हुए केस को भी टेकओवर कर सकती है। दोनों राज्यों की पुलिस से CBI, केस डायरी भी ले सकती है। बिहार में जो गिरफ्तारियां हुई हैं उन आरोपियों की भी आगे कस्टडी लेकर उनकी भूमिका की जांच की जाएगी। नीट पेपर लीक की आंच बिहार, दिल्ली, यूपी, गुजरात, हरियाणा और झारखंड के बाद अब महाराष्ट्र तक जा पहुंची है। EOU ने झारखंड के हजारीबाग में डेरा डाल दिया है। राज्य दर राज्य पेपर धांधली के तार जुड़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने NEET पेपर लीक को लेकर दो संदिग्धों से घंटों पूछताछ की है।
CBI ने अलग केस दर्ज किया
पेपर लीक मामले में CBI ने पहली FIR दर्ज की है। शिक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर CBI ने इस मामले की जांच शुरू की है। करीब 24 लाख छात्रों ने यह मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी। सीबीआई ने NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद रेगुलर केस दर्ज किया है। सूत्रों की माने तो CBI ने ये एक अलग केस दर्ज किया है। बिहार और गुजरात वाले केस को टेकओवर नहीं किया गया है। दोनों राज्यों की पुलिस अभी अपने लेवल पर जांच और गिरफ्तारियां कर रही है। आगे जांच में CBI को जब लगेगा तो बिहार और गुजरात पुलिस से संपर्क साधा जाएगा।
NTA की भूमिका पर भी शक
CBI ने यह FIR 5 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के आयोजन में कथित अनियमितताओं के मामले में की है। नीट पेपर लीक को लेकर CBI के साथ ही EOU ने भी एक्शन तेज कर दिया है। NEET पेपर लीक मामले में सूत्रों से खबर है कि EOU को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की भूमिका पर भी शक है। EOU ने NTA पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। EOU ने NTA को चिट्ठी लिखी थी, EOU की मांग पर संज्ञान नहीं लिया था।
Advertisement
ये भी पढ़ें: 'परीक्षा से अच्छा है BJP की सरकार रद्द हो जाए', नीट धांधली के बीच अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज