Neeraj Chopra Marriage: कौन है हिमानी, जो बनीं जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की दुल्‍हनिया

Neeraj Chopra Marriage: नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा करते हुए 3 तस्वीरें शेयर कीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Neeraj Chopda
नीरज चोपड़ा | Image: x

Neeraj Chopra Marriage: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और 2 बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा करते हुए 3 तस्वीरें शेयर कीं है। नीरज ने कैप्शन में लिखा- 'जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।' उनकी पत्नी हिमानी के साथ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और उन्हें इस नई पारी के लिए बधाइयां मिल रही हैं। 

हालांकि, उनकी पत्नी हिमानी के बारे में अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। नीरज ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि दोनों का कोई पुराना रिश्ता था या फिर यह शादी उनके परिवार की पसंद से हुई है। 

शादी की फोटो वायरल, फैंस हैरान; लड़कियों के दिल टूटे 

नीरज चोपड़ा की शादी की खबर ने उनके करोड़ों फैंस को चौंका दिया है। टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद से नीरज की शादी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। कई इंटरव्यू में उनसे उनकी शादी और निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछे गए, लेकिन नीरज ने हमेशा इसे निजी रखा। यहां तक कि पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद भी जब उनके परिवार से शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई संकेत नहीं दिया। 

निजी जीवने के बारे में कभी नहीं बोले नीरज.. 

नीरज और उनके परिवार ने चुपचाप इस खुशी के पल को एंजॉय किया, निजर के फैंस और मीडिया के बीच चर्चा का माहौल बन गया है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और नीरज को उनके नए जीवन के लिए बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि, उनकी पत्नी हिमानी को लेकर उत्सुकता अब भी बनी हुई है।

Advertisement
PC : X/ @Neeraj_chopra1

नीरज चोपड़ा का शानदार करियर 

हरियाणा में पानीपत के नीरज चोपड़ा ने जैवेलिन थ्रो को भारत में नई ऊंचाई दी। उन्होंने 2016 में अंडर20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीतकर सबसे पहले नाम कमाया। फिर 2018 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीते थे। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि टोक्यो ओलंपिक 2021 में आई जब नीरज ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था और एथलेटिक्स में ओलंपिक मेडल, वो भी गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। नीरज ने फिर पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी उपलब्धि को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया था। इसके अलावा नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का गोल्ड और डाइमंड लीग जीतने वाले भी पहले भारतीय बने।  

यह भी पढ़ें : पिंक पेस्टल शेरवानी, मां ने उतारी नजर…नीरज चोपड़ा की शादी की पहली PICS

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड