संसद में आज पेश होगा 'एंटी-पेपर लीक बिल', बेहद सख्त सजा का प्रस्ताव; जानिए क्या है NDA का प्लान और विपक्ष की रणनीति

आज लोकसभा में एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल पेश होगा, जिसमें सख्त सजा के प्रावधान हैं। बिल पर 8 से 10 घंटे तक की चर्चा संभवना है। NDA की रणनीति के अनुसार युवा ब्रिगेड संसद में बिल पर अपनी बात रखेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Parliament Session
लोकसभा में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल | Image: X

Parliament Monsoon Session: धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद सड़क पर संग्राम खत्म हो चुका है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और दिल्ली का जंतर-मंतर खाली भी हो गया। इसके बाद अब बारी संसद की है। आज (27 जुलाई) संसद का दूसरा हफ्ता शुरू हो रहा है। आज ही संसद में सरकार पेपर लीक के खिलाफ सबसे बड़ा बिल पेश करने जा रही है। इसमें पेपर लीक करने वालों को बेहद सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।

बिल का नाम 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इसे लोकसभा में पेश करेंगे। इसके जरिए 2024 में बने कानून में कई संशोधन किए जाएंगे।

बिल में सख्त सजा के प्रावधान

प्रस्तावित बिल के तहत पेपर लीक के मामलों में हर राज्य में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे और जांच दो महीने में पूरी करनी होगी। इसमें पेपर लीक या नकल करने पर 5 से 10 साल की सजा और 50 लाख तक का जुर्माना तय किया गया है, जबकि संगठित गिरोहों के लिए कम से कम 7 साल की कैद और 10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है।

मौजूदा कानून की बात करें तो व्यक्तिगत अपराध पर 3 से 5 साल की जेल है और संगठित अपराध में 5 से 10 साल की कैद के साथ कम से कम 1 करोड़ का जुर्माना लगता है।

Advertisement

संसद का पहला हफ्ता हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्षी सांसद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े थे और दोनों सदनों की कार्यवाही चल नहीं पाई। अब क्योंकि इस्तीफा हो चुका है, तो देखना होगा कि क्या संसद में भी गतिरोध थमेगा? क्या इस बिल को लेकर सरकार को विपक्ष का साथ मिलेगा?

क्या है NDA और विपक्ष की रणनीति? 

लोकसभा में बिल पर 8 से 10 घंटे तक की चर्चा संभवना है। NDA की रणनीति के अनुसार युवा ब्रिगेड संसद में बिल पर अपनी बात रखेगी बल्कि विपक्ष को भी समझाने की कोशिश रखेगी। वहीं, विपक्ष ने अभी तक पेपर लीक को लेकर लाए जा रहे इस बिल को लेकर अपना रूख साफ नहीं किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आज संसद भवन में सुबह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कैबिन में INDI गठबंधन की बैठक होगी, जिसमें विपक्ष बिल को लेकर अपनी रणनीति बनाएगा।

Advertisement

दूसरी ओर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी संसद में हंगामा देखने को मिल सकता है। विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस की कथित ज्यादती के मुद्दे को संसद में उठाने की मांग की है, जिसको लेकर भी हंगामा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: पेपर लीक पर PM मोदी का नया वीडियो मैसेज, परीक्षा सुधारों पर किया बड़ा ऐलान; बोले- नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में अब...

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड