संसद के बाद सड़क पर महिला आरक्षण का संग्राम, बिल गिरने पर विपक्ष को घेरने का प्लान तैयार, NDA देशभर में करेगा प्रदर्शन

BJP on Women's Reservation Bill: NDA ने महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में रोकने के लिए INDI गठबंधन के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का प्लान तैयार किया है। अमित शाह ने विपक्ष पर देश की 70 करोड़ महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP Protest
देशभर में NDA करेगा प्रदर्शन | Image: ANI

Women's Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन बिल को लेकर संसद के बाद अब सड़क पर संग्राम छिड़ेगा। लोकसभा में मोदी सरकार 131वां संशोधन बिल पारित नहीं करा पाई। बिल के पक्ष में 298, तो विपक्ष में 230 वोट पड़े, जबकि बिल होने के लिए दो तिहाई 352 वोटों की जरूरत थी। लोकसभा में बिल के पास न होने के बाद अब बीजेपी ने सड़कों पर जंग छेड़ने का ऐलान किया है। पार्टी विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण बिल का विरोध करने का मुद्दा देशभर में उठाएगी।

महिला आरक्षण से जुड़े तीन बिलों के लिए मोदी सरकार ने संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। बिल पास हो जाता तो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलता। इन बिल में विवाद की जड़ परिसीमन था, जिसका विपक्ष ने विरोध किया।

देशभर में होगा NDA का प्रदर्शन

लोकसभा में बिल के गिरने के बाद अब बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर विपक्ष को घेरने का प्लान तैयार किया है। देशभर में प्रदर्शन, प्रेस कॉन्फ्रेंस, सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे को उठाया जाएगा। शनिवार (18 अप्रैल) से बीजेपी ने देशभर में कई प्रदर्शन आयोजित करने की तैयारी में है। इन प्रदर्शनों में एनडीए के सहयोगी दल भी हिस्सा लेंगे।

दरअसल, संसद भवन में एनडीए फ्लोर लीडर्स की बैठक में विपक्ष के खिलाफ पूरे देश में अभियान चलाने का फैसला हुआ। तय किया गया है कि जिन विपक्षी दलों के सांसदों ने इस बिल का विरोध किया है, उनके संसदीय क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

Advertisement

चुनाव में भी बनेगा मुद्दा?

इसके अलावा पार्टी पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आने वाले चुनावों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की योजना बना रही है। साथ ही, वह बिल की हार को सीटें बढ़ाने और 2029 तक आरक्षण लागू करने का एक खोया हुआ अवसर बताकर प्रचार करेगी।

इससे पहले बिल पास न होने के बाद NDA की महिला सांसदों ने संसद परिसर में धरना दिया था।  हाथों में तख्तियां लेकर और “भारत महिलाओं के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा” के नारे लगाते हुए सांसदों ने आरोप लगाए।

Advertisement

70 करोड़ महिलाओं के साथ धोखा- अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसको लेकर विपक्ष पर देश की 70 करोड़ महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का विश्वास खोने के बाद कोई कैसे विजय का जश्न मना सकता है? विपक्ष का यह जश्न हर उस महिला का अपमान है, जो दशकों से अपने अधिकार का इंतजार कर रही है। कांग्रेस और उसके सहयोगी कितनी बार महिलाओं के साथ विश्वासघात करेंगे?

वहीं, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और पूरे इंडू गठबंधन का असली महिला-विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके ‘Anti-Women Alliance’ ने देश की ‘आधी आबादी’ के साथ घोर विश्वासघात किया है। जिस कांग्रेस ने दशकों तक महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा, आज उसने उनकी हिस्सेदारी और भागीदारी की सरेआम हकमारी की है, जो करोड़ों माताओं-बहनों के सपनों पर एक कायरतापूर्ण प्रहार है।

यह भी पढ़ें: 'मैं होर्मुज से नाकेबंदी नहीं हटाऊंगा, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान; कहा- ईरान बहुत जल्द हमारे साथ…
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड