अपडेटेड 20 April 2025 at 14:50 IST

'4 दिन पहले बनी मां, बच्चे को लेकर भागना पड़ा', NCW अध्यक्ष ने बताई मुर्शिदाबाद हिंसा की भयानक दास्तां, टीम के साथ किया दौरा

NCW ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई है। आयोग ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Follow : Google News Icon  
ncw chairperson vijaya rahatkar on murshidabad violence
ncw chairperson vijaya rahatkar on murshidabad violence | Image: X

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचकर बीते दिन राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उनको अपना दर्द बयां करते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं। वो उनसे सुरक्षा की गुहार लगाती नजर आईं। पीड़ितों से मुलाकात के बाद NCW अध्यक्ष ने कहा कि इनके गुस्से ने मुझे झकझोंर कर रख दिया।

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर बवाल जारी है। इस बीच बीते दिन गवर्नर, NCW और मानवाधिकार आयोग की टीम हिंसा वाली जगहों पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वह पीड़ितों से भी मिले।

‘महिलाओं के आक्रोश ने हिला दिया’

पीड़ितों से मुलाकात के बाद NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि वहां मैंने जो कुछ देखा वो दिल दहला देने वाला था। उन्होंने कहा, "मैं जहां-जहां भी जा रही थी। महिलाओं के साथ बात कर रही थी। उनके आक्रोश ने हमें हिला दिया। उनका बार बार यही कहना है कि हमारा क्या कसूर है हमने ऐसा क्या किया कि हमारे साथ ये सुलूक हुआ। हम तो बहुत साधारण गांव में रहने वाले लोग हैं।"

उन्होंने कहा कि इन लोगों को अपने ही प्रदेश में अपने ही गांव में निर्वासित होना। अपना खुद का घर जिसने मेहनत के साथ बहुत सपने लेकर बनाया। उस घर को, अपने सपनों को बर्बाद होते उन्होंने देखा है। उनका सबकुछ खत्म हो गया है। इन लोगों के घर जलाए, तोड़फोड़ की, वाहनों को तोड़ दिया। इतना ही नहीं बलपूर्वक उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया।

Advertisement

'4 दिन के बच्चे को लेकर जान बचाने भागी महिला'

NCW अध्यक्ष ने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं क्या जो 4 दिन पहले मां बनी है, उस महिला को अपने 4 दिन के बच्चे को लेकर जान बचाने के लिए घर से भागना पड़ा। वो 4 दिन का बच्चा यही दुनिया देख रहा है। उनके पास घर नहीं है, सबकुछ जल गया है। अपने घर से ही निकाल दिया गया। ऐसी अनेक घटनाएं मैंने यहां पर देखी। मैं जो 2 दिन वाहं घूमी सबसे बात की। मैंने उनको धैर्य देने का प्रयास किया है। मैंने उनको ये भी कहा कि पूरा देश आपके साथ है आप अकेले नहीं हो।

NCW ने जांच कमेटी भी बनाई

गौरतलब है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई है। NCW ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

Advertisement

वहीं, इससे पहले आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने मीडिया बताया था कि NCW गृह मंत्री को अपनी रिपोर्ट देगा और BSF का स्थायी कैंप बनाने की पीड़िताओं की मांग को उनके सामने रखेगा।

यह भी पढ़ें: पकड़ा गया मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की हत्या का मुख्य आरोपी जियाउल शेख, तोड़फोड़ और मर्डर के लिए उकसाने का आरोप


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 20 April 2025 at 14:50 IST