अपडेटेड 6 June 2023 at 17:10 IST

भारत में अब तक की सबसे बड़ी LSD खेप बरामद, डार्कनेट से होती थी डील; हैरान कर देंगे आंकड़े

NCB के उप महानिदेशक (उत्तरी रेंज) ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि यह देश में एक अभियान में एलएसडी ब्लॉट्स की जब्त की गई सबसे बड़ी खेप है।

Follow : Google News Icon  
NCB India
NCB India | Image: self

LSD Recovery in India: दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Delhi NCB) ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इसमें एजेंसी ने एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये गैंग डार्कनेट के जरिए ड्रग्स की तस्करी किया करता था। NCB इस ऑपरेशन में 2 मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक लड़की भी शामिल है।

एजेंसी ने कहा कि इस ऑपरेशन में भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की गई है। इस बार में NCB के डिप्टी DG ज्ञानेश्वर सिंह (Gyaneshvar Singh) ने जानकारी दी है। 

NCB के डिप्टी DG ज्ञानेश्वर सिंह ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली की टीम ने एक प्लान्ड ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि ये एक बड़ा नेटवर्क था। इसके नेटवर्क पोलैंड, नीदरलैंड, अमेरिका से होते हुए भारत के अलग-अलग राज्यों में फैले हुए थे। NCB के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि ये लोग क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पेमेंट लिया करते थे।

कैसे हुआ पूरा ऑपरेशन?

NCB के डिप्टी DG ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन में LSD के करीब 15 हजार ब्लॉट्स जब्त किए गए हैं। जोकि अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। इससे पहले कर्नाटक पुलिस ने 2021 में सबसे ज्यादा 5 हजार ब्लाट्स जब्त किए थे। NCB ने बताया कि एजेंसी ने नोएडा के एक युवक को  गिरफ्तार किया था। युवक ने पूछताछ में कई खुलासे किए। उसकी निशानदेही एजेंसी ने दिल्ली के एक छात्र के घर से 15 ब्लॉट्स और ड्रग्स बरामद किए। जांच में एक लड़की का नाम सामने आया, उसकी निशानदेही के आधार पर जयपुर से 9 हजार ब्लॉट्स बरामद किए गए।

Advertisement

एजेंसी ने बताया कि जयपुर वाला शख्स ही मास्टरमाइंड है। उन्होंने कहा कि वही डार्कनेट के जरिए ड्रग्स की सप्लाई करता था। एजेंसी की जानकारी के अनुसार, पुणे भी एक टीम रवाना की गई है। इस बारे में पहले की पोस्ट ऑफिस को अलर्ट किया गया, बड़ी मात्रा में LSD बरामद की गई है। इसके साथ ही इस कार्रवाई में 2 किलो विदेशी गांजा, 20 लाख बैंक खातों से, साढ़े 4 लाख कैश बरामद किया गया है। NCB के उप महानिदेशक (उत्तरी रेंज) ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि यह देश में एक अभियान में एलएसडी ब्लॉट्स की जब्त की गई सबसे बड़ी खेप है।

यह भी पढ़ें: NCB और नेवी ने पकड़ी ड्रग्‍स की सबसे बड़ी खेप, 12,000 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन बरामद

Advertisement

डार्कनेट पर होती थी डील

एजेंसी ने बताया कि ये आरोपी ड्रग्स की डीलिंग के लिए डार्कनेट, सोशल मीडिया पर पूरी डील करते थे। ‘डार्कनेट’ का मतलब इंटरनेट के उन प्लेटफॉर्म से है, जिनका इस्तेमाल मादक पदार्थों को बेचने, पोर्नोग्राफी कंटेंट के आदान-प्रदान और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया जाता है। इंटरनेट पर कम्युनिकेशन में गोपनीयता बनाए रखने के लिए ‘ऑनियन राउटर’ की मदद से इन गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। 

क्या है LSD?

LSD यानि लिसर्जिक एसिड डाइथिलेमाइड सिंथेटिक रसायन आधारित एक ड्रग्स है। इसका इस्तेमाल नशे के लिए जाता है। यूथ के बीच ये एक पापुलर ड्रग है। सरकार ने LSD की कमर्शियल क्वांटिटी 0.1% रखी गई है।

यह भी पढ़ें: Mumbai NCB ने अंतर-राज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 4.5 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त

Published By : Nripendra Singh

पब्लिश्ड 6 June 2023 at 17:07 IST