हमले से कुछ मिनट दूर थी इंडियन नेवी, गिड़गिड़ाया पाकिस्तान और फिर... 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर नौसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

Navy Chief on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना समुद्र से पाकिस्तान पर हमला करने वाली थी।

Follow : Google News Icon  
Indian Navy Chief Dinesh Tripathi on Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर पर खुलासा | Image: Republic

Operation Sindoor: पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को सबक सिखाया था। भारतीय सेना ने PoK के घुसकर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई आतंकी ठिकानों को नेस्ताबूत कर दिया था। अब इसी 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह से 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान नौसेना समुद्र से हमला करने वाली थी, लेकिन इससे कुछ देर पहले ही पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई को रोकने की अपील की और यह टकराव समाप्त हो गया।

समुद्र के रास्ते हमले की थी तैयारी

नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने ये बातें एक कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब यह बात कोई छिपी से छिपी नहीं है। हम समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर हमला करने से कुछ ही मिनट दूर थे, तभी उन्होंने सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया।

उनके बयान से साफ है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना भी पूरी तरह से अलर्ट थी और हमले के लिए पूरी तरह तैयार थी। ऐसे में तीनों सेना मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चला सकती हैं, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान ने हार मार ली और सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा।

पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई

22 अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जब वहां घूमने आए पर्यटकों को आतंकियों ने धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया। हमले में 26 लोगों की जान गई थी। पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था और बदला लेने की मांग उठ रही थी। इसके बाद 6 और 7 मई 2025 की रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के मुख्यालयों और ट्रेनिंग कैंपों को निशाना बनाया गया।

भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। उसने मिसाइलें और ड्रोन डागे, लेकिन भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमले को नाकाम कर दिया। दूसरी ओर, भारत की मिसाइलों ने पाकिस्तान के कई एयरबेसों को तबाह कर दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अप्रैल फूल बना रहे ट्रंप', अमेरिकी राष्ट्रपति पर ईरान ने यूं कसा तंज, सीजफायर वाले दावे को बताया 'झूठा'
 

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड