अपडेटेड 22 October 2023 at 07:15 IST

Navratri Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानिए पूजन विधि और मंत्र

Maa Mahagauri Puja Vidhi: नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं देवी की पूजा विधि और मंत्र।

Follow : Google News Icon  
देवी महागौरी की पूजन विधि (फोटो : Shutterstock)
देवी महागौरी की पूजन विधि (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Navratri Day 8: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) के आठवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां महागौरी (Maa Mahagauri) की पूजा की जाती है। महागौरी माता बैल की सवारी करती हैं और इनका रंग भी गौर अर्थात सफेद रंग का होता है। इनके वस्त्र भी सफेद रंग के होते हैं और इनकी चार भुजाएं हैं। चारों भुजाओं में माता महागौरी अभय मुद्रा, त्रिशूल, डमरू और वर मुद्रा धारण करती हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • नवरात्रि के आठवें दिन किस देवी की होती है पूजा? 
  • क्या है मां महागौरी को प्रसन्न करने की पूजा विधि?
  • माता महागौरी के मंत्रों का जाप

माना जाता है कि मां महागौरी राहु ग्रह की स्वामी हैं। माता भक्त के जीवन में होने वाले सभी कष्टों को दूर करती हैं और उनके जीवन को सुख-समृद्धि से भर देती हैं। अगर आप मां का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको पूरे विधि-विधान के साथ मां की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं मां महागौरी की पूजन विधि और मंत्र।

मां महागौरी पूजा विधि (Maa Mahagauri Puja Vidhi)

  • नवरात्रि के सातवें दिन मां महागौरी की पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वस्छ कपड़े पहनें। 
  • इसके बाद मंदिर के पास आसन बिछाएं और उसपर बैठकर मां महागौरी का ध्यान करें। 
  • पूजा के लिए पुष्प लेकर देवी महागौरी का आह्वान करें।
  • माता को फूलों से बनी माला पहनाएं।
  • इसके बाद देवी महागौरी को अक्षत, धूप, रोली, कुमकुम आदि अर्पित करें। 
  • मां को लाल चुनरी चढ़ाएं।
  • अब मां के सामने घी का दीपक जलाकर उनकी आरती करें।
  • इसके बाद माता को हलवा और पूरी का भोग लगाएं। 
  • इसके बाद मां महागौरी की तस्वीर अथवा मूर्ति के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।  

महागौरी स्तोत्र

सर्वसङ्कट हन्त्री त्वंहि धन ऐश्वर्य प्रदायनीम्।

ज्ञानदा चतुर्वेदमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्॥

Advertisement

सुख शान्तिदात्री धन धान्य प्रदायनीम्।

डमरूवाद्य प्रिया अद्या महागौरी प्रणमाम्यहम्॥

Advertisement

त्रैलोक्यमङ्गल त्वंहि तापत्रय हारिणीम्।

वददम् चैतन्यमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्॥

ये भी पढ़ें : सर्दियों में भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, स्किन हो जाएगी ड्राई; बिगड़ सकती है सूरत!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 October 2023 at 07:14 IST