अपडेटेड 12 April 2024 at 14:57 IST
नवी मुंबई : RBI में नौकरी लगवाने के नाम पर 27 लोगों से 2.2 करोड़ की ठगी
आरबीआई में नौकरी दिलाने का वादा कर धोखाधड़ी करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- भारत
- 1 min read

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी दिलाने का वादा कर 27 लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि ऐरोली के रहने वाले 41 वर्षीय सदानंद भोसले ने पीड़ितों को यह कह कर लुभाया कि वह उन्हें आरबीआई में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी दिलवा देगा। भोसले ने सितंबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच उनसे कथित तौर पर 2.24 करोड़ रुपये लिये।
उन्होंने बताया कि पीड़ितों को न तो वादे के मुताबिक नौकरी मिली और न ही उनके पैसे वापस मिले। सभी पीड़ितों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खारघर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भोसले पर भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया।
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि शिकायत में पुलिस के पास देर से आने का कारण नहीं बताया गया है। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की तीसरी इकाई ने इस मामले का जांच अपने हाथों में ले ली है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 12 April 2024 at 14:57 IST