अपडेटेड 15 March 2026 at 14:15 IST
पहले युवती को टक्कर मारी, फिर दूर तक घसीटा... मुंबई में दिल दहला देने वाला हादसा, 19 साल का लड़का चला रहा था गाड़ी; VIDEO
नवी मुंबई के बेलापुर सेक्टर-8 स्थित अरेंजर कॉर्नर इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक स्कॉर्पियो ने फुटपाथ पर पैदल चल रही महिला समेत कई गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का दिल दहला देने वाला VIDEO सामने आया है।
- भारत
- 3 min read
नवी मुंबई के बेलापुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सीबीडी बेलापुर क्षेत्र के सेक्टर-8 में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने फुटपाथ पर पैदल चल रही एक महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं टक्कर मारने के बाद उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गया। जिसके बाद स्कॉर्पियो ने कई और गाड़ियों में भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नवी मुंबई के बेलापुर सेक्टर-8 स्थित अरेंजर कॉर्नर इलाके में हुआ। स्कॉर्पियो को चला रहे एक लड़के ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और एक साथ सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों में भी जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पूरा हादसा वहां लगे CCTV में कैद हो गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
19 साल का लड़का चला रहा था स्कॉर्पियो
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चला रहे 19 साल के युवक का अचानक वाहन पर से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद स्कॉर्पियो ने पहले फुटपाथ के पास चल रही एक युवती को पीछे से टक्कर मारी और उसे काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। इसके बाद भी युवक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं कर पाया। स्कॉर्पियो ने एक बाइक, एक ऑटो रिक्शा और पार्किंग में खड़ी 2 से 3 कारों को भी टक्कर मार दी। हादसे में 3 से 4 वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना का CCTV फुटेज आया सामने
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत बेलापुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।इस मामले में बेलापुर पुलिस स्टेशन में कार चालक और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।घटना के CCTV में साफ देखा जा सकता है कि युवती सड़क किनारे जा रही थी, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मारी और फिर कई वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
Advertisement
आरोपी गिरफ्तार
बेलापुर पुलिस ने मामले में कार में सवार दो युवकों- 19 वर्षीय विक्रम गंगाधर कांबले (चालक) और 26 वर्षीय आकाश चंद्रकांत कांबले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि हादसा लापरवाही से हुआ या अन्य कोई कारण था।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 14:15 IST