Nashik TCS conversion: धर्मांतरण की आरोपी निदा खान को AIMIM पार्षद मतीन पटेल ने दी पनाह? खुलासे के बाद मची खलबली, अब कई राज से उठेगा पर्दा

नासिक धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान के छत्रपति संभाजीनगर के AIMIM पार्षद मतीन पटेल के घर में ठहरने की खबर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nida Khan
Nida Khan | Image: Republic

Nashik TCS Conversion Case: नासिक में सामने आए TCS धर्मांतरण मामले में नया खुलासा हुआ है। मामले की आरोपी निदा खान को जिस घर में पनाह मिली थी, वह छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM के पार्षद मतीन पटेल का बताया जा रहा है। इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और पूरे मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मतीन पटेल को नोटिस जारी किया है। ऐसे में हो सकता है कि जांच एजेंसियां उनके मोबाइल फोन को जब्त कर कॉल डिटेल्स खंगाले और अन्य जानकारी जुटाए। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह जानने की भी कोशिश कर सकती है कि निदा खान उनके संपर्क में कैसे आई और उसे वहां ठहराने के पीछे क्या वजह थी।

10 दिनों से घर में ठहरी थी निदा खान

जानकारी यह भी सामने आई है कि निदा खान पिछले करीब 10 दिनों से उसी घर में रह रही थी। इस दौरान उसके संपर्क में आए लोगों और उसकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क और संभावित कनेक्शनों को खंगालने में जुटी हुई है, ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने 7 मई की रात किया था गिरफ्तार

निदा खान को गुरुवार (7 मई) की देर रात करीब साढ़े 11 बजे छत्रपति संभाजी नगर के नारेगांव इलाके से गिरफ्तार किया। नासिक क्राइम ब्रांच और छत्रपति संभाजी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोचा गया था। टीम में दो महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी। अब बताया जा रहा है कि उसे नासिक रोड पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

कौन है निदा खान?

निदा खान टीसीएस की निलंबित कर्मचारी है, जो कि कंपनी की नासिक यूनिट में काम किया करती थी। उस पर महिलाओं पर इस्लामिक रीति-रिवाजों के पालन के लिए दबाव डालने, नमाज पढ़ने, खास तरह के कपड़े पहनने, यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप लगे हैं। इससे पहले पुलिस उस मामले में 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, टीसीएस केस में निदा खान एक अहम किरदार बनकर सामने आई। उनका मानना था कि वो इस नेटवर्क की प्रमुख कड़ियों में से एक है। ऐसे में मामला सामने आने के बाद से जांच एजेंसियों की रडार पर थी।

Advertisement

इस बात की भनक लगने के बाद निदा खान 25 मार्च के बाद से फरार थी। पुलिस की टीम ने अलग-अलग शहरों में उसकी तलाश की, लेकिन वो करीबी लोगों की मदद से  लगातार अपने ठिकाने बदलती रही। इतना ही नहीं, इसी बीच उसने अग्रिम जमानत लेने के भी प्रयास किए। लेकिन अदालत ने निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Nashik TCS Case: दुपट्टे से चेहरा और अबाया में ढका शरीर… बार-बार ठिकाना बदल रही थी निदा खान! आखिर ऐसे पुलिस ने दबोचा
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड