नशा मुक्त भारत अभियान के तहत NMBA 2.0 ऐप का शुभारंभ, अब नशे के सेवन के बारे में और फैलेगी जागरूकता

दवाओं की मांग में कमी के लिए राष्‍ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) के निगरानी एवं कार्यान्वयन ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनएमबीए 2.0 ऐप का शुभारंभ किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Drugs
Drugs | Image: Canva

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 15 अगस्त 2020 को 272 चिन्हित सबसे संवेदनशील जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) शुरू किया था और अब इसे 15 अगस्त 2023 से देश के सभी जिलों में शुरू किया गया है। नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य जनसमुदाय तक पहुंचना और मादक पदार्थों के सेवन के बारे में जागरूकता फैलाना है।

अब तक, जमीनी स्तर पर की गई विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से, देश भर में शैक्षणिक संस्थानों सहित विभिन्न स्तरों पर आयोजित 8.3 लाख से अधिक गतिविधियों के माध्यम से 26 करोड़ से अधिक लोगों को मादक पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक किया गया है, जिनमें 9.5 करोड़ से अधिक युवा, 6.47 करोड़ से अधिक महिलाएं और 28,000 से अधिक नशा मुक्ति मित्र (पूर्व में मास्टर स्वयंसेवक के रूप में जाने जाते थे) शामिल हैं।

दवाओं की मांग में कमी के लिए राष्‍ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) के निगरानी एवं कार्यान्वयन ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और केंद्रीय सामाजिक न्याय और  अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 24 अप्रैल, 2026 को चंडीगढ़ में चिंतन शिविर के उद्घाटन सत्र में उन्नत नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) 2.0 ऐप का शुभारंभ किया।

यह उन्नत एप्लिकेशन राज्यों/जिलों और अन्य हितधारकों के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल माध्‍यम के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो राष्ट्रीय, राज्य, जिला और संस्थागत स्तरों पर कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच वास्तविक समय में रिपोर्टिंग, निगरानी और समन्वय को सुगम बनाएगा। उन्नत संस्करण में मौजूदा क्षमताओं को बढ़ाते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और डेटा-आधारित शासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई सुविधाओं को शामिल किया गया है।

Advertisement

एनएमबीए ऐप वर्तमान में अधिकृत उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। यह ऐप राज्यों, जिलों, आध्यात्मिक संगठनों और अन्य हितधारकों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गतिविधियों को अपलोड करने और ट्रैक करने में सहायता करता है। यह ऐप एक समेकित डैशबोर्ड के माध्यम से लगभग वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करता है। यह नशा मुक्ति मित्रों के लिए सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) सामग्री और बुनियादी संचार सहायता प्रदान करके जागरूकता प्रयासों को सुगम बनाने के लिए एक संसाधन मंच के रूप में भी कार्य करता है।

ऐप में मास्टर स्वयंसेवकों (नशा मुक्ति मित्रों) को जोड़ने और उनके प्रबंधन के‍ लिए एक सरल प्रणाली शामिल है। और यह संस्थानों को अपने पहुंच के हिस्से के रूप में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने में सक्षम बनाता है। इसके अतिरिक्त, यह नशा मुक्ति हेल्पलाइन और मानस हेल्पलाइन जैसे प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों तक पहुंच प्रदान करता है, जिनमें नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवाएं, साथ ही बुनियादी तकनीकी सहायता संपर्क शामिल हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- बेडरूम, कार्पेट, सोफा और टाइल्स...परवेश वर्मा ने सबूत के साथ केजरीवाल के 'शीशमहल' का किया खुलासा; बोले- ये आम आदमी नहीं 'आलिशान आदमी'
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड