अपडेटेड 9 January 2024 at 09:36 IST

Maldives सांसद की पोस्ट पर हुई फजीहत, अब मोदी सरकार का एक्शन, उच्चायुक्त को किया तलब

India में हो रहे विरोध को देखते हुए मालदीव को तगड़ा झटका लगा है। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है।

Follow : Google News Icon  
Maldives PM Modi
मालदीव उच्चायुक्त विदेश मंत्रालय तलब | Image: ANI/PTI

Maldives: मालदीव सांसदों की तरफ से पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर विवादित पोस्ट करने के मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक्शन लिया है। सोमवार, 8 जनवरी को मालदीव के दूत इब्राहिम शाहीब को तलब किया गया। इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन एक वीडियो सामने आया है जिसमें इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय से बाहर निकलते दिखाई दिए हैं। इब्राहिम शाहीब उस वक्त मंत्रालय पहुंचे हैं जब पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद छिड़ा हुआ है।

मालदीव सरकार का एक्शन

वहीं भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव सरकार ने भी एक्शन लिया है। इसको लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाली मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना पर एक्शन हो गया है। उन्हें कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य नेताओं माल्शा और हसन जिहान को भी सस्पेंड किया गया है।

इसके अलावा भारत में हो रहे विरोध को देखते हुए मालदीव को तगड़ा झटका लगा है। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने लिखा, 'विदेशी नेताओं और पड़ोसी देशों के नेताओं के खिलाफ इस तरह के बयान स्वीकार्य नहीं हैं। यह मालदीव सरकार का पक्ष नहीं बताता है। हम अपने सभी साझेदारों और पड़ोसी राष्ट्रों के साथ सकारात्मक बातचीत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।'

#BoycottMaldives ट्रेंड

मालदीव की सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) की मंत्री मरियम शिउना माल्शा, हसन जिहान और नेता जाहिद रमीज ने PM मोदी समेत भारतीयों का मजाक उड़ाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड होने लगा। लोग आक्रोश में मालदीव की जगह लक्षद्वीप जाने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि मालदीव जाने से पहले अपना सम्मान मायने रखता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बुनियादी सुविधाओं से लेकर रक्षा, शिक्षा, तकनीकी तक...भारत ने Maldives का हर कदम पर साथ

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 8 January 2024 at 12:42 IST