PM बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहां-कहां दिवाली मनाई?इस बार कच्छ में सेना के बीच जाएंगे प्रधानमंत्री

केवडिया से PM नरेंद्र मोदी कच्छ जाएंगे, जहां वो सैनिकों के साथ दिवाली का पर्व मनाएंगे। PM मोदी जवानों के साथ समय बिताएंगे और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देंगे।

Follow : Google News Icon  
PM Narendra Modi celebrated Diwali with our brave Army Jawans
पीएम मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए। | Image: Facebook

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिवाली पर्व मानो भारतीय सैनिकों के बिना अधूरा है। उन्होंने 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही अलग-अलग जगहों पर सैन्य कर्मियों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा बना ली है। हर साल वो सेना के बीच जाते हैं, जहां वो सैनिकों के साथ बातचीत करते हैं और मिठाइयां खिलाते हैं। इस बार पीएम मोदी का गुजरात के कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने का कार्यक्रम है।

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने केवडिया में लौह पुरुष सरदार सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक, केवडिया से प्रधानमंत्री मोदी कच्छ जाएंगे, जहां वो सैनिकों के साथ दिवाली का पर्व मनाएंगे। पीएम मोदी भारतीय सेना के जवानों के साथ समय बिताएंगे और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देंगे।

मोदी ने CM बनने पर पहली दिवाली कच्छ में मनाई

कच्छ से प्रधानमंत्री मोदी का गहरा नाता है। 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी पहली दिवाली कच्छ में ही मनाई थी। पीएम मोदी खुद कहते हैं कि 'इस विशेष भूमि के साथ उनका जुड़ाव गहरा है।' उस समय पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली नहीं मनाई थी, बल्कि वो कच्छ में भूकंप पीड़ितों के बीच गए थे।

यह भी पढ़ें: 'स्वस्थ, सुखमय और...', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई

Advertisement

PM बनने के बाद मोदी दिवाली कहां मनाई?

  • साल 2014: सियाचिन में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई।
  • साल 2015: 1965 के युद्ध में भारतीय सेना की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए पंजाब में 3 स्मारकों का दौरा किया।
  • साल 2016: चीन सीमा के पास सुमदोह में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), डोगरा स्काउट्स और सेना के जवानों से मुलाकात की।
  • साल 2017: उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर का दौरा किया।
  • साल 2018: उत्तराखंड के हर्षिल में सैनिकों को आश्चर्यचकित किया और उनके साथ दिवाली मनाई।
  • साल 2019: जम्मू और कश्मीर के राजौरी में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई।
  • साल 2020: राजस्थान के लोंगेवाला में सीमा चौकी का दौरा किया।
  • साल 2021: जम्मू कश्मीर के नौशेरा में त्योहार मनाया।
  • साल 2022: दिवाली मनाने के लिए कारगिल में सैनिकों के साथ शामिल हुए।
  • साल 2023: हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाई।

दिवाली 2024 ( Diwali 2024) पर पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने 'X' पर पोस्ट किया- ‘देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।’

यह भी पढ़ें: 'एक हैं तो सेफ हैं'- पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को एकता में बांधने का सूत्र

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड