अपडेटेड 19 October 2023 at 20:38 IST

'नमो भारत' होगा देश की पहली रैपिड रेल का नाम, पीएम मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी; जानिए ट्रेन की खासियत

'नमो भारत' लोकल या मोनो रेल जैसी ट्रेन सर्विस होगी। इसका पहला फेज दिल्ली से मेरठ के बीच चलाया जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
India's first semi-high speed rail Namo Bharat

(Image: X-mansukh mandaviya)
India's first semi-high speed rail Namo Bharat (Image: X-mansukh mandaviya) | Image: self

Namo Bharat Rail: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार (20-10-23) को देश की पहली रैपिड रेल (Rapid Rail) को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अब इस ट्रेन के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की ट्रेनों को ‘नमो भारत’ (Namo Bharat) के नाम से जाना जाएगा। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • अब नमो भारत के नाम से जानी जाएगी रैपिड रेल
  • पीएम मोदी 20 अक्टूबर को दिखाएंगे हरी झंडी
  • विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है भारत की पहली रैपिड रेल

भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड रेल बेस्ड रीजनल सर्विस क्षेत्रीय रेल अब ‘नमो भारत’ के नाम से जानी जाएगी।  ये सर्विस क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरीडोर पर चलेगी। इसका उद्देश्य NCR के कई प्रमुख शहरी नोड्स को दिल्ली से जोड़ना है। 

पहले खंड में 5 स्टेशन

'नमो भारत' लोकल या मोनो रेल जैसी ट्रेन सर्विस होगी। इसका पहला फेज दिल्ली से मेरठ के बीच चलाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 82 किमी. है, जिसमें 14 किमी. दिल्ली और 68 किमी. यूपी में बन रहा है। पहले चरण में 17 किलोमीटर का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो, ये 5 स्टेशन हैं। उद्घाटन के बाद 21 अक्टूबर से इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 

Advertisement
STATION

हाईटेक कोच के साथ डिजिटल स्क्रीन

रैपिड रेल में रिकलाइनर सीटों के साथ हाईटेक कोच में डिजिटल स्क्रीन भी लगाई गई हैं। स्क्रीन पर यात्री ट्रेक की स्पीड, रुट और मौजूदा जगह को आसानी के साथ देख सकेंगे। ट्रेन में दो तरह के कोच बनाए गए हैं, एक स्टेंडर्ड और दूसरा प्रीमियम। स्टेंडर्ड कोच में 75 और प्रीमियम कोच में 62 लोगों की बैठने की सुविधा है।   

NAMO BHARAT

क्या होगी 'नमो भारत' की स्पीड?

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS रूट की दूरी को 1 घंटे से भी कम समय में तय करने की योजना है। इस पर चलने वाली ट्रेनों की मैक्सिमम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा और ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी।

Advertisement
NAMO BHARAT

कितना होगा किराया?

रैपिड रेल के किराए की बात करें तो स्टेंडर्ड कोच में सफर करने के लिए आपको कम से कम 20 रुपए देने होंगे, वहीं प्रीमियम कोच में 40 रुपए लगेंगे। 

RENT

स्टेंडर्ड कोच की तुलना में प्रीमियन कोच में सफर करने के लिए दोगुना भुगतान करना होगा। यात्रियों को गाजियाबाद से दुहाई जाने के लिए 30 रुपए देने होंगें, गुलधर के दुहाई डिपो जाने के लिए 30 रुपए और दुहाई से दुलाई डिपो जाने के लिए 20 रुपए देने होंगें। यह स्टेंडर्ड कोच का किराया है, प्रीमियम के लिए आपको इसका दोगुना किराया चुकाना होगा। 

इसे भी पढ़ें: शानदार सीट, हाइटेक ट्रेन, बुलेट जैसी स्‍पीड और मॉल की तरह स्‍टेशन...देखिए देश की पहली रैपिड रेल की झलकियां

कितनी देर में पहुंचेंगे साहिबाबाद से दुहाई डिपो?

साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक पांच स्टेशन हैं, इन स्टेशनों पर रैपिड रेल 30 सेकेंड के लिए रुकेगी। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक रैपिड रेल मजह 12 मिनट में पहुंच जाएगी।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 19 October 2023 at 20:37 IST