Nagpur Violence: एक अफवाह से फैली नागपुर हिंसा, तनाव के बाद धारा 144 लागू; कई उपद्रवी गिरफ्तार
नगपुर पुलिस आयुक्त डॉक्टर रविंदर सिंगल ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और धारा 144 लागू कर दी गई।
- भारत
- 3 min read

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में देखते ही देखते दो पक्ष के लोगों के बीच हिंसा भड़क उठी और नागपुर के महल इलाके में जेसीबी मशीन में आग लगा दी गई। दुकानों में तोड़ फोड़ की गई, वहीं पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों पर भी पत्थरबाजी की गई। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। नगपुर पुलिस आयुक्त डॉक्टर रविंदर सिंगल ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और धारा 144 लागू कर दी गई।
नागपुर के महल इलाके में हिंसा के दौरान एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी गई। दुकानों में तोड़ फोड़ की गई। पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों पर पत्थर फेंके गए। महाल इलाके में हिंदू संगठन के लोग औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान औरंगजेब का पुतला फूंका गया, जिसके बाद हिंसा भड़क गई।
उपद्रवियों को किया जा रहा गिरफ्तार- पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर सिंघल ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे एक तस्वीर जलाए जाने के बाद लोग इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद 2 वाहनों में आग लगा दी गई और पथराव हुआ। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की और उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद, क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है और शहर के बाकी हिस्सों में स्थिति अब शांतिपूर्ण बनी हुई है।
अफवाहों के कारण फैला तनाव- नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री और नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, ‘कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हुई है। नागपुर शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने का रहा है। मैं अपने सभी भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें। सड़कों पर न निकलें। कानून व्यवस्था में सहयोग करें।’
Advertisement
यह भी पढ़ें : BREAKING: औरंगजेब का पुतला जलाए जाने पर नागपुर में बवाल