नागपुर हिंसा : महाराष्ट्र कांग्रेस ने दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए समिति बनाई

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने नागपुर के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं की एक समिति गठित की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nagpur Violence
नागपुर हिंसा | Image: ANI

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने नागपुर के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं की एक समिति गठित की। विदर्भ क्षेत्र के सबसे बड़े शहर नागपुर के कई हिस्सों से सोमवार शाम उस समय बड़े पैमाने पर पथराव और आगजनी की खबरें आईं, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपतिसंभाजी नगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान आयत वाली एक चादर जलाई गई।

महाराष्ट्र कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि सपकाल की ओर से गठित समिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे और वरिष्ठ नेता नितिन राउत, यशोमति ठाकुर, हुसैन दलवई तथा साजिद पठान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नागपुर जिला कांग्रेस प्रमुख एवं विधायक विकास ठाकरे को इस समिति का संयोजक, जबकि एआईसीसी सचिव प्रफुल पाटिल को समन्वयक बनाया गया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक बयान में कहा, “नागपुर में सोमवार रात हुई हिंसा और आगजनी राज्य की शान पर एक काला धब्बा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों ने राज्य में शांति भंग करने की कोशिश की। शांति और सामाजिक सद्भाव सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। समिति दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और स्थानीय लोगों से बात करेगी।”

Advertisement

नागपुर हिंसा में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रैंक के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान और पांच अन्य के खिलाफ राजद्रोह और सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है । हिंसा के तीन दिन बाद नागपुर शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू हटा लिया गया, जबकि कुछ हिस्सों में इसमें ढील दी गई।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड