LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार, CM फडणवीस बोले- एक भी आरोपी नहीं बचेगा

India News Live: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की नौ महीने के लंबे समय के बाद अंतरिक्ष से वापसी हो गई है। दोनों स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल पर बैठकर सकुशल धरती पर उतरे। वहीं दूसरी ओर नागपुर हिंसा की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हिंसा की जांच एटीएस कर रही है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nagpur Violence: Fadnavis  Anger
Nagpur Violence: Fadnavis Anger | Image: Republic

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर नौ महीने का लंबा समय अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर सफल वापसी कर चुके हैं। इसके लिए व्हाइट हाउस ने एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा का शुक्रिया अदा किया है। वहीं दूसरी ओर नागपुर हिंसा को लेकर बड़ी अपडेट मिल रही है। बताया जा रहा है कि इस हिंसा की जांच एटीएस कर रही है। हिंसा को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच की जाएगी। फिलहाल, एटीएस की जांच के संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
 


हिमाचल प्रदेश: HPPCL के निदेशक निलंबित

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य विद्युत निगम लिमिटेड के मृतक इंजीनियर विमल नेगी के परिजनों के आरोप के बाद HPPCL के निदेशक को निलंबित कर दिया है।


हिमाचल प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था बेहद चिंताजनक- जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, "...यह मामला बेहद संदिग्ध है। अगर परिवार CBI जांच की मांग करता है, तो सरकार को उसके अनुसार काम करना चाहिए। जब ​​तक जांच पूरी नहीं हो जाती, निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था बेहद चिंताजनक है और ऐसी घटनाएं सरकार की अक्षमता को ही उजागर करती हैं...सरकार को पूरी जांच करानी चाहिए और इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए..."


Advertisement

एस जयशंकर ने जॉर्जिया की विदेश मंत्री माका बोचोरिश्विली से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में जॉर्जिया की विदेश मंत्री माका बोचोरिश्विली से मुलाकात की।


किसानों ने अच्छा सहयोग किया और वे खुद ही बसों में बैठ गए- SSP नानक सिंह

पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई पर पटियाला के SSP नानक सिंह ने कहा, "किसान लंबे समय से शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें उचित चेतावनी देने के बाद इलाके को खाली करा दिया। कुछ लोगों ने घर जाने की इच्छा जताई। इसलिए उन्हें बस में बैठाकर घर भेज दिया गया। इसके अलावा, यहां के ढांचे और वाहनों को हटाया जा रहा है। पूरी सड़क को साफ कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस भी अपनी कार्रवाई शुरू करेगी। जैसे ही उनकी तरफ से रास्ता खुलेगा, हाईवे पर आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी। हमें किसी भी तरह का बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि कोई विरोध नहीं हुआ। किसानों ने अच्छा सहयोग किया और वे खुद ही बसों में बैठ गए।"


Advertisement

आज पंजाब के किसानों के ऊपर मुसीबत का दिन है- चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब पुलिस द्वारा किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर कहा, "आज पंजाब के किसानों के ऊपर, पंजाब के ऊपर एक बड़ी मुसीबत का दिन है...एक साजिश के तहत किसानों पर हमला किया जा रहा है... पंजाब ही नहीं पूरी किसानी पर आज बहुत बड़ा हमला होने जा रहा है। आज बैठक थी, जिसमें कहा गया कि 4 मई को बात की जाएगी और पीछे से हमला कर दिया गया... रास्ता किसानों ने नहीं बल्कि सरकार ने रोका हुआ है। वे(किसान) तो दिल्ली आना चाहते हैं... जिस काले दिन से पंजाब निकलकर बाहर आया था आज फिर उसी भट्टी में किसान और पंजाब को झोंकने की तैयारी की जा रही है।"


नागपुर हिंसा: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों की पहचान

नागपुर हिंसा: महाराष्ट्र साइबर सेल ने कहा, "हमने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले कुछ लोगों की पहचान की है। उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।"
 


किसान नेता सरवन सिंह पंढे़र को हिरासत में लिया

हिरासत में लिए गए किसानों को पंजाब पुलिस बहादुरगढ़ कमांडो पुलिस ट्रेनिंग सेंटर लेकर आई। किसान नेता सरवन सिंह पंढे़र और अन्य को आज हिरासत में लिया गया है। पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को हटाया जा रहा है। सभी किसानों को मौके से हटा दिया गया है।


पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के अस्थायी बसेरे हटाए

पंजाब पुलिस ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा बनाए गए अस्थायी बसेरों को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया, जहां किसान विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर से भी किसानों को हटाया जा रहा है।


पुलिस ने शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाया

पंजाब पुलिस ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा लगाए गए टेंट को ध्वस्त कर दिया गया। किसान यहां विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर से भी किसानों को हटाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री योगी ने सीएम कमांड सेंटर का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम कमांड सेंटर का निरीक्षण किया और विभागों व परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।


क्यूबा के उप प्रधानमंत्री से मिले एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दिल्ली में क्यूबा के उप प्रधानमंत्री डॉ. एडुआर्डो मार्टिनेज से मुलाकात की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "हमारे विकास सहयोग, विशेष रूप से स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा पर चर्चा हुई।"


CM रेखा गुप्ता ने मॉस्को सरकार के मंत्री सर्गेई चेरेमिन से मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मॉस्को सरकार के मंत्री सर्गेई चेरेमिन से मुलाकात की और मॉस्को और दिल्ली के बीच संबंधों को और बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें शहरी प्रबंधन, परिवहन, डिजिटल प्रौद्योगिकी, संस्कृति और लोगों से लोगों के बीच संबंध शामिल हैं।


किसान नेता सरवन सिंह पंधेर को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया

पंजाब: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर को पंजाब पुलिस ने जीरकपुर में हिरासत में लिया। 


नागपुर हिंसा मामले में जांच जारी, शहर में शांति - देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "नागपुर हिंसा मामले में जांच चल रही है...इस समय शहर में शांति है...पिछले कई सालों से यहां कोई दंगा नहीं हुआ है...कुछ लोगों ने यह सब जानबूझकर किया...अफवाह जानबूझकर फैलाई गई...कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कई चुनौतियां हैं, और हम उनका सामना करने में सक्षम होंगे..."


समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की घटिया राजनीति करती है- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "उत्तर प्रदेश भी तैयार है, महाराष्ट्र भी तैयार है। जिन लोगों ने महाराष्ट्र के नागपुर में इस तरह का कृत्य किया है उनके खिलाफ महाराष्ट्र सरकार कठोर कार्रवाई कर रही है... एक तरफ अखिलेश यादव कहते हैं कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं। अगर सम्मान करते हैं तो यह बताएं कि अब तक उनके विधायक अबू आजमी समाजवादी पार्टी में क्यों हैं? समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की घटिया राजनीति करती है, महाकुंभ पर सवाल उठाती है। तुष्टिकरण के कारण इन लोगों ने 2012 से 2017 में उत्तर प्रदेश का बहुत नुकसान किया है लेकिन अब तुष्टिकरण की राजनीति का पूर्ण अंत हो गया है..."


AAP को हर समय केंद्र सरकार परेशान करने में लगी रहती है- संजय सिंह

उत्तर प्रदेश: AAP नेता संजय सिंह ने AAP नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ACB द्वारा FIR दर्ज किए जाने पर कहा, "...यह एक बेबुनियाद और झूठा मामला है जो सत्येंद्र जैन के खिलाफ फिर तैयार किया जा रहा है। AAP को हर समय केंद्र सरकार परेशान करने में लगी रहती है। यह भी उनका एक अन्य प्रयास है और कुछ नहीं।"


AAP सरकार का इतिहास ही आपराधिक रहा है- सतीश उपाध्याय

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने AAP नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ACB द्वारा FIR दर्ज किए जाने पर कहा, "इस(AAP) सरकार का इतिहास ही आपराधिक रहा है... यह तो लगातार आने वाली कड़ी है... जिन लोगों ने इतना बड़ा भ्रष्टाचार किया है उन्हें जवाब तो देना ही पड़ेगा।"
 


जो अन्याय हो रहा है हम उसके विरोध में आवाज उठाएंगे- अग्निमित्रा पॉल

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "...जो अन्याय हो रहा है हम(भाजपा) उसके विरोध में आवाज उठाएंगे। यदि वे(TMC कार्यकर्ता) सोचते हैं कि काले झंडे दिखाकर या 'वापस जाओ' के नारे लगाकर हमें डरा दिया जाएगा तो भाजपा ऐसी नहीं है... पुलिस मंत्री ममता बनर्जी हैं और उन्हीं के आदेश से ऐसा किया जा रहा है..."


किसान नेताओं संग कृषि मंत्री की हुई बैठक

किसान नेताओं के साथ बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "बहुत सद्भावपूर्ण वातावरण में उद्देश्यपूर्ण और सकारात्मक चर्चा हुई है। चर्चा जारी रहेगी। अगली बैठक 4 मई को होगी।"


महाकुंभ में 1 हजार श्रद्धालु लापता हो गए हैं उनकी जानकारी देनी चाहिए- अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "अच्छी बात है कि महाकुंभ को या कुंभ को हम सब लोग बार-बार याद करते हैं। जो भी उस समय सरकार होती है वह उस आयोजन को अच्छा करने का प्रयास करती है... सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत सरकार ने महाकुंभ के आयोजन में कितना बजट दिया था? क्योंकि बहुत सारी समस्याएं थीं। कोई कल्पना कर सकता है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल इस बात का इंतजाम कर रहे थे कि गाड़ियां कहां खड़ी होंगी? बहुत सारे IPS अधिकारी यह कह रहे थे कि अब मत जाइए क्योंकि हमारे पास व्यवस्थाएं नहीं हैं... भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को बजट तो दिया होगा। क्या बजट मिला है यह बताना चाहिए... भाजपा और उनके लोगों को कम से कम उन परिवार वालों की मदद करनी चाहिए जिनके परिवार के सदस्य लापता हुए हैं... भाजपा को जो लगभग 1 हजार श्रद्धालु लापता हो गए हैं उनकी जानकारी देनी चाहिए..."


आंध्र प्रदेश सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व CEO बिल गेट्स की मौजूदगी में आंध्र प्रदेश सरकार (GoAP) और गेट्स फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।समझौता ज्ञापन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा, मेडटेक, शिक्षा और कृषि के प्रमुख क्षेत्रों में लागत प्रभावी और स्केलेबल समाधानों को एकीकृत करके जन कल्याण के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना है।


मोदी सरकार की जोरी टॉलरेंस नीति- नित्यानंद राय

आतंकवाद के मुद्दे पर राज्यसभा में बोलते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी कदम उठा रही है। नतीजतन, आतंकवादी गतिविधियों में 71% की कमी आई है।   पहले आतंकवादियों का महिमामंडन किया जाता था, उन्हें बढ़िया खाना भी दिया जाता था। लेकिन अब पीएम मोदी और आतंकवाद के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत, अंदरूनी इलाकों में आतंकवादी घटनाएं शून्य हैं। आतंकवादी या तो जेल जाएंगे या जहन्नम जाएंगे।


सीएम ने की CM हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक की वर्चुअल अध्यक्षता की।


बंगाल के राज्यपाल से मिले अमित शाह

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।


विलियम्स के धरती पर वापसी का स्वागत करता हूं- मनोज

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं सुनीता विलियम्स के सकुशल धरती पर वापसी का बहुत स्वागत करता हूं। हमें सुनीता विलियम्स पर गर्व है। हमारी एक भारतीय बेटी आज फ्लोरिडा में उतरी है और सुरक्षित उतरी है, अंतरिक्ष के बहुत सारे अनुभव लेकर आई है। यह दुनिया के लिए बहुत खुशी की बात है, लेकिन भारत के लिए यह विशेष खुशी की बात है। मैं सुनीता विलियम्स को बधाई देता हूं।
 


मैं उन्हें सलाम करता हूं- विलियम्स की वापसी पर राघव

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर AAP सासंद राघव चड्ढा ने कहा कि सुनीता विलियम्स एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम जिसने पूरी मानवता के सामने महान लचीलेपन की ताकत और देश और दुनिया के सामने चुनौतीपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक कैसे लड़ा जाए, इसकी एक नई परिभाषा तय की है। मैं उन्हें सलाम करता हूं। उनकी 8 दिन की यात्रा अंतरिक्ष में 8 महीने के संघर्ष में बदल गई क्योंकि कुछ तकनीकी खराबी के कारण वे अपनी 8 दिन की यात्रा पूरी नहीं कर सकी और पृथ्वी पर वापस नहीं आ सकी। उन्होंने 8 महीने तक अंतरिक्ष में संघर्ष किया। एक इच्छाशक्ति के साथ एक आंतरिक शक्ति के साथ इस लड़ाई को लड़ा और अब 8 महीने के बाद वे सुरक्षित जमीन पर वापस आ गई हैं। मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं उनकी घर वापसी का स्वागत करता हूं। 
 


नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसक घटना में तथाकथित मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार कर लिया गया है। फहीम खान का नाम नागपुर पुलिस की तरफ से दंगे को लेकर दर्ज एफआईआर में आया, जिसमें बताया गया कि वो 50-60 लोगों को लेकर गणेशपेठ पुलिस थाना के पास पहुंचा था। फिलहाल फहीम खान के पकड़े जाने के बाद हिंसा मामले में गिरफ्तारी का आंकड़ा 51 पहुंच गया है। पुलिस को 21 मार्च तक फहीम खान की कस्टडी मिली है। 


नागपुर हिंसा: अबतक 51 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा मामले में अब तक 51 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। यहां औरंजगेब के कब्र की हटाने की मांग हो रही थी। 


'रंग पंचमी' मना रहे लोगों ने एंबुलेंस को दिया रास्ता

मध्य प्रदेश के इंदौर में 'रंग पंचमी' मना रहे स्थानीय लोगों ने उस रास्ते से गुजर रही एक एम्बुलेंस को रास्ता दिया।


राहुल गांधी के महाकुंभ पर दिए बयान पर क्या बोले तरुण चुघ?

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के महाकुंभ पर दिए गए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी ने भारतीय संस्कृति और महाकुंभ जैसे दिव्य सनातन आयोजन का बार-बार अपमान किया है। इस तरह की बयानबाजी से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी और मुस्लिम लीग की विचारधारा में कोई अंतर नहीं है। क्या राहुल गांधी ने किसी अन्य धर्म के आयोजन पर बेरोजगारी का सवाल उठाया है? यह उनके दोहरे मापदंड और सनातन विरोधी सोच का स्पष्ट उदाहरण है। 
 


बेटी (सुनीता) के घर वापस आने की खुशी है- सुधा मूर्ति

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है। एक बेटी घर वापस आ गई है।


सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर हवन यज्ञ

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में संतों ने सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवन यज्ञ किया।


पलायन को बढ़ाने की तैयारी- तेजस्वी यादव

बेगूसराय स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक शिफ्ट किए जाने के विवाद पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इनकी पलायन रोकने की तैयारी नहीं है पलायन को बढ़ाने की तैयारी है। आप सौतेला व्यवहार करके बिहार की चीजों को दूसरे राज्य में दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को कोई जानकारी है या नहीं है? अगर है तो वे क्या करेंगे ? अब तक क्यों नहीं बोले? कल गिरिराज सिंह जी ने कहा है कि ऐसा होने नहीं देंगे ले।चिट्टी में देखकर पता चल रहा है कि ये दिसंबर की चिट्टी है। गिरिराज सिंह तब जागे हैं जब तेजस्वी ने ट्वीट करके मामले को उठाया है। ये हाल केंद्रीय मंत्री का है जिनको क्षेत्र में क्या हो रहा है उसका भी पता नहीं है।


क्रू 9 की सुरक्षित वापसी के पीछे पूरी टीम को बधाई- राष्ट्रपति मुर्मू

सुनीता विलियम्स समेत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की सकुशल वापसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'नासा के क्रू 9 मिशन की धरती पर सुरक्षित वापसी के पीछे पूरी टीम को बधाई! भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है। उनकी ऐतिहासिक यात्रा दृढ़ संकल्प, टीम वर्क और असाधारण साहस की कहानी है। मैं उनके दृढ़ संकल्प को सलाम करती हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं!'


Crew9 का स्वागत है- सुनीता की वापसी पर PM मोदी

पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- '#Crew9 का स्वागत है! धरती को आपकी याद आई। यह उनके धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है। सुनीता विलियम्स और #Crew9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का असली मतलब क्या होता है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने की हिम्मत करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना। सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक आइकन, ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।'


ATS कर रही नागपुर हिंसा की जांच

नागपुर हिंसा में जारी जांच के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि एटीएस हर एंगल से हिंसा की जांच कर रही है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
 


धरती पर वापसी के बाद स्ट्रेचर पर ले जाए गए अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता  समेत तीन अन्य को लेकर ‘स्पेसएक्स’ यान के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकलने के कुछ ही घंटों बाद इसे फ्लोरिडा पैनहैंडल के तेलाहासे जलक्षेत्र में उतारा गया। जानकारी के अनुसार, एक घंटे के भीतर ही अंतरिक्षयात्री अपने यान से बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने कैमरों की ओर देखकर हाथ हिलाया और मुस्कुराए। फिर उन्हें चिकित्सा जांच के लिए स्ट्रेचर पर ले जाया गया। 
 


सकुशल धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार तड़के 3 बजकर 27 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर पृथ्वी पर लौट आए।

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड