नागपुर हिंसा : शुक्रवार को 14 लोग गिरफ्तार, तीन नयी प्राथमिकी दर्ज

नागपुर हिंसा के दौरान पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर के 3 अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मुख्य आरोपी फहीम खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Aurangzeb Tomb Dispute Sparks Violence in Nagpur News
महाराष्ट्र पुलिस का बड़ा एक्शन | Image: ANI

नागपुर, 21 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर शहर में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई हिंसा के सिलसिले में शुक्रवार को 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिससे इस मामले में अब तक पकड़े गए लोगों की कुल संख्या 105 हो गई है।

पुलिस के अनुसार, नागपुर हिंसा के सिलसिले में 10 किशोर भी हिरासत में लिए गए हैं। उसने बताया कि हिंसा को लेकर तीन नयी प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।

गत 17 मार्च को नागपुर के कई हिस्सों में उस समय बड़े पैमाने पर पथराव और आगजनी की खबरें आईं, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कुरान की आयत लिखी एक चादर जलाई गई।

नागपुर के पुलिस आयुक्त रवींद्र कुमार सिंघल ने कहा, “दंगों के सिलसिले में शहर के विभिन्न हिस्सों से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दंगों के सिलसिले में तीन और प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों से कर्फ्यू हटाने का फैसला उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लिया जाएगा।

सिंघल ने हालात का जायजा लेने के लिए सिविल लाइंस स्थित पुलिस भवन में बैठक की।

Advertisement

नागपुर हिंसा के दौरान पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मुख्य आरोपी फहीम खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर Live आकर 44 मिनट तक देखा पति की मौत का तमाशा, हर 10 में सुसाइड करने वाले 7 पुरुष, कौन समझेगा मर्द का दर्द?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड