बुलडोजर से हिसाब! नागपुर में हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान का घर गिराया गया, भारी सुरक्षाबल तैनात

नागपुर हिंसा के मामले में महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। नागपुर में हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के घर को ढहा दिया गया है।

Follow : Google News Icon  
House of Nagpur violence accused Faheem Khan being demolished
नागपुर में हिंसा के आरोपी का घर ढहाया गया. | Image: Republic

Nagpur Bulldozer Action: नागपुर में दंगाइयों से बुलडोजर एक्शन के जरिए हिसाब पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम नागपुर हिंसा के मामले में महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। नागपुर में हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के घर को ढहा दिया गया है। देवेंद्र फडणवीस सरकार ने फहीम खान के घर पर बुलडोजर चलवाया है।

नागपुर पुलिस हिंसा मामले में आरोपी फहीम खान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर फहीम खान के घर पर पहुंची। यहां पहले बिजली का कनेक्शन काटा गया और उसके बाद अवैध हिस्से पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई। कुछ ही मिनटों में बुलडोजर से फहीम खान के घर को ढहा दिया गया। हालिया बयानों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हिंसा की घटना के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कर चुके हैं।

देवेंद्र फडणवीस दे चुके थे आदेश

22 मार्च को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। अगर वो पैसे नहीं देते हैं तो उनकी संपत्ति बेचकर वसूली की जाएगी। जरूरत पड़ने पर बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया जाएगा। उस समय मुख्यमंत्री ने बताया कि नागपुर हिंसा के सिलसिले में 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीएम फडणवीस ने कहा कि हिंसा सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उस दिन एक पवित्र 'चादर' को जलाया गया था। इसके चलते दंगाइयों ने नागपुर में पथराव किया, वाहनों में आग लगाई और दुकानों पर हमला किया।

17 मार्च को नागपुर में हिंसा हुई

17 मार्च को नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इस मामले में एक घायल व्यक्ति हो चुकी है। घटना के समय पुलिस पर पत्थर फेंके गए थे। दंगे को भड़काने के लिए कथित तौर पर ये अफवाह फैली थी कि आंदोलन के दौरान एक समुदाय की किताब को जला दिया गया था। हिंसा के समय कई वाहनों को जला दिया गया। एक मकान को भी निशाना बनाया गया। घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। कथित तौर पर महिला पुलिसकर्मी के साथ ही हिंसा की आड़ में बदतमीजी की कोशिश हुई थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कुणाल कामरा जहां दिखे, वहां उसका...', बीजेपी नेता ने दे दी चेतावनी

Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड