BREAKING: नागौर में भीषण सड़क हादसा, अल्टो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक बच्चे और दो महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के नागौर जिले में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने चार लोगों की जान ले ली। हादसे के बाद आसपास में हड़कंप मच गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Nagaur: राजस्थान के नागौर जिले में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि नागौर में रिंग रोड पर बासनी पुलिया के पास कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आसपास में हड़कंप मच गया। 

ट्रक और ऑल्टो कार की जोरदार टक्कर

बताया जा रहा है कि ट्रक और ऑल्टो कार की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि आसपास के लोगों को धमाके जैसी आवाज सुनाई थी। वहीं, जोरदार टक्कर के बाद कार में आग भी लग गई। इस टक्कर में दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। 

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाई। वाहनों में आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कई लोगों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन उनके जोधपुर के होने की आशंका जताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। वहीं, पुलिस द्वारा सभी के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड