Nafe Singh Rathee Murder: 'जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं', बेटे जितेंद्र अड़े

नफे सिंह के बेटे जीतेन्द्र राठी ने पिता नफे सिंह राठी के अंतिम संस्कार से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की डिमांड रखी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nafe Singh Rathee Murder
नफे सिंह बेटे ने कहा गिरफ्तार हों आरोपी | Image: Facebook/ Nafe Singh Rathee

Nafe Singh Breaking:  हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही। इससे पहले उन्होंने पुलिस पर पिता की सुरक्षा को लेकर उठाई गई मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया था। 

 जितेंद्र राठी ने कहा कि मेरे पिता की मृत्यु के बाद उनकी बॉडी को लगभग 3-3:30 बजे मोर्चुरी में ले जाया गया। लगभग 4 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। जब तक एफआईआर में आरोपित नामजद लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और हमें सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती। हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि पिता की हत्या में स्थानीय राजनेता इसमें शामिल हैं। 

'हत्या राजनीतिक'

जितेंद्र ने कहा- "हम पुलिस और प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हैं। मेरे पिता 5 साल से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। सीआईडी से लगातार इनपुट मिल रहे थे...मेरे पिता सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाते रहे और यही कारण है कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई...मैं चाहता था कि वे (राजनीतिक दल) मेरे पिता की मृत्यु से पहले हमारा समर्थन करें...''

नफे सिंह का मर्डर, शूटर्स की पहचान

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के हरियाणा प्रमुख नफे सिंह राठी की 25 फरवरी को झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन सनसनीखेज वारदात का CCTV सामने आया। इसमें हमलावर दिखाई दिए । जिसमें दिख रहा है कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले काफी देर तक नफे सिंह के आने का इंतजार किया। फुटेज घटनास्थल से कुछ दूरी का है। चारों शूटर्स कार के जरिए आए थे। पुलिस गाड़ी के नंबर को ट्रेस करने में जुटी है।

Advertisement

इस बीच हरियाणा पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान करने का दावा किया। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों के नाम नरेश कौशिक, रमेश राठी, सतीश राठी और राहुल हैं। नरेश कौशिक पूर्व विधायक है। जबकि रमेश राठी मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति। कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। यह केस नफे सिंह के भांजे राकेश उर्फ संजय की शिकायत पर दर्ज किया गया है। 

Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड