अपडेटेड 4 March 2024 at 11:18 IST

नफे सिंह हत्याकांड: गोवा से दबोचे गए दो शूटर, सांगवान गैंग से जुड़ा कनेक्शन; अब खुलेंगे बड़े राज

नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया। हत्याकांड के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Follow : Google News Icon  
Nafe Singh Rathi murder
Nafe Singh Rathi murder | Image: ANI

नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। हत्याकांड के दो आरोपी को  झज्जर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस केस में जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उसकी पहचान आशीष और सौरव ननग्लोई के रूप में हुई है। दोनों ही शूटर हैं। जानकारी के अनुसार दोनों ही आरोपी दिल्ली के नांगलोई इलाके का रहने वाला है। दोनो आरोपी कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़ा है। इन शूटरों को झज्जर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया और अब फ्लाइट के जरिए इन्हें झज्जर लाया जाएगा। कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दोनो शूटरों को झज्जर पुलिस, हरियाणा STF और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के ज्वाइंट ऑपरेशन में गोवा से पकड़ा गया। गौरतलब है कि नफे सिंह राठी की 25 फरवरी को दिनदहाड़े बहादुरगढ़ में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 

हालांकि, इस मामले में पुलिस अभी 2 अन्य शूटरों की तलाश में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार ये सभी शूटर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से ही जुड़े हुए हैं। गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू फिलहाल लंदन में है। शूटरों की तस्वीर भी सामने आ गई है। 

नफे सिंह हत्याकांड का आरोपी सौरव ननग्लोई अरेस्ट
नफे सिंह हत्याकांड का आरोपी सौरव ननग्लोई अरेस्ट
नफे सिंह हत्याकांड का दूसरा आरोपी आशीष ननग्लोई अरेस्ट
नफे सिंह हत्याकांड का दूसरा आरोपी आशीष ननग्लोई अरेस्ट

4 आरोपियों की तलाश में पुलिस

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को उत्तरी गोवा से गिरफ्तार किया गया, जहां वे एक होटल में ठहरे हुए थे। दोनों आरोपियों को दोपहर तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आशीष, सौरभ, नकुल और अतुल वे चार आरोपी हैं, जिन्होंने 25 फरवरी को राठी और किशन के वाहन पर गोलीबारी की थी। पुलिस 25 फरवरी से ही आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। हालांकि, 2 आरोपी दबोचे गए हैं, दो अन्य की तलाश जारी है।

सांगवान ने कथिततौर पर ली थी हत्या की जिम्मेदारी

हरियाणा पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावरों को विभिन्न जानकारियों के आधार पर गोवा से गिरफ्तार किया गया और उन्हें बहादुरगढ़ लाया जाएगा। दिल्ली के नांगलोई में रहने वाले आशीष और सौरभ ब्रिटेन में रह रहे गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथी हैं। सांगवान ने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राठी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। लोकसभा चुनाव से पहले इनेलो नेता पर हुए हमले को लेकर भाजपा शासित हरियाणा में विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। झज्जर में पुलिस ने इस घटना के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी में पूर्व भाजपा विधायक नरेश कौशिक और अन्य को नामजद किया था। यह मामला धारा 302 (हत्या) समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

Advertisement

नफे सिंह राठी पर हुई थी अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस से की गई शिकायत में नफे सिंह राठी के भतीजे राकेश ने कहा कि पांच अज्ञात हत्यारे उनकी कार का पीछा कर रहे थे और इसी दौरान बराही रेलवे क्रॉसिंग के पास वे कार से बाहर निकले और उन्होंने राठी पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हाल ही में विधानसभा में कहा था कि इनेलो की प्रदेश इकाई के प्रमुख की हत्या की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जाएगी। वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने राज्य की भाजपा-जजपा (जननायक जनता पार्टी) सरकार पर आरोप लगाया कि राठी की जान को खतरा होने के बावजूद उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।

इसे भी पढ़ें: Bomb Threat: UP सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 4 March 2024 at 07:51 IST