मुजफ्फरपुर: पेड़ की डाल टूटकर गिरने से टीचर की मौत, प्रधानाध्यापक घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई जबकि स्कूल प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मीनापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शिक्षिका विशाखा (25) और प्रधानाध्यापक बाबू राय तालीमपुर स्थित विद्यालय में कार्यरत थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
tree branch fall on road
पेड़ की डाल टूटकर रोड पर गिरी | Image: Screengrab

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई जबकि स्कूल प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मीनापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शिक्षिका विशाखा (25) और प्रधानाध्यापक बाबू राय तालीमपुर स्थित विद्यालय में कार्यरत थे।

उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल जाने के दौरान प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के ऊपर सड़क किनारे के एक पेड़ की डाल टूटकर अचानक गिर गयी जिससे शिक्षिका की मौत हो गई और प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक के ऊपरी हिस्से से टकराकर सड़क किनारे के एक पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही उक्त शिक्षिका और प्रधानाध्यापक आ गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और घायल प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड