अपडेटेड 8 January 2024 at 18:56 IST
Lakshadweep Tourism: वो टूरिस्ट स्पॉट जिसके Maldives नहीं टिकता, बेहद सुंदर हैं ये डेस्टिनेशंस
Must Visit Places In Lakshadweep: लक्षद्वीप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग मालदीव से तुलना कर रहे हैं। जानिए लक्षद्वीप में घूमने वाली जगहों के बारे में
- भारत
- 3 min read

Must Visit Places In Lakshadweep: सोशल मीडिया पर #LakshadweepTourism ट्रेंड हो रहा है। लोग टूरिस्ट स्पॉट को लेकर लक्षद्वीप और मालदीव के बीच खूबसूरती की तुलना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करने के बाद बड़ी संख्या में भारतीयों ने अपनी मालदीव यात्रा रद्द की है। इसके साथ ही लोग लक्षद्वीप जानें की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। इसके बाद से मालदीव की मुहम्मद मुइज्जू सरकार बैकफुट पर आ गई है।
लक्षद्वीप भारत का एक केन्द्र-शासित प्रदेश है, जो 36 द्वीपों का एक समूह है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य किसी का भी मन मोह सकता है। कुदरत ने लक्षद्वीप को प्रकृति से सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अपने समुद्र तट, हरे भरे लैंडस्केप, रिजॉर्ट्स और स्पॉर्ट्स एक्टिविटीज से यह द्वीप देश-दुनिया के लोगों को अपनी तरफ खींचता है। वॉटर स्पॉर्ट्स के शौकीन लोगों के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, वॉटर सर्फिंग, कैनोइंग ट्राई और कायाकिंग का खूब मजा उठा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं लक्षद्वीप के ऐसे टूरिस्ट स्पॉट के बारे में जो घुमक्कड़ों के लिए बेस्ट हैं।
अगाती
अगाती लक्षद्वीप में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस द्वीप पर हवाई मार्ग से पहुंचा जा सकता है, जिसकी कनेक्टिविटी कोच्चि से है। यह लक्षद्वीप में सबसे सुलभ द्वीपों में से एक है, जिसमें अपको सभी आधुनिक सुविधाए मिल जाएगी। समुद्र से घिरे इस बीच पर आकर लगता है कि मानों किसी दूसरी दुनिया में आ गए हों। जहां तक नजर जाती है वहां तक नीला पानी नजर आता है रंग विखेरता सूरज, सफेद रत और रंगबिरंगी मछलियां अगाती की खूबसूरती को चार चांद लगाती हैं।
बंगारम
लक्षद्वीप का यह आइलैंड खाड़ी और समुद्री नजारों से घिरा हुआ है। यहां आपको सिर्फ खूबसूरती और शांति मिलेगी। बांगरम एक छोटे टिड्ड्रॉप आकार का द्वीप है, जो अग्टाटी और कवड़ती के करीब है। टूरिस्ट के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप बाय एयर जाने का मन बना रहे हैं, तो निकटतम हवाई अड्डा आगाट्टी द्वीप पर है। हनीमून प्लान के लिए है बेस्ट जगह है।
Advertisement
कदमत
लक्षद्वीप का ये समुद्री तट Blue Beaches यानि दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों में शामिल है। महज 8 किलोमीटर लंबा और केवल 550 मीटर चौड़ा यह बीच क्रूज टूरिस्टों की पसंद है। यहां लोग वॉटर स्पोर्ट्स के साथ नेचर का मजा लेने जाते हैं। खास बात है कि यहां मौसम अक्सर शानदार रहता है और हर तरह का टूरिस्ट यहां फिट हो जाता है।
मिनिकॉय
मिनिकॉय में 11 गांवों का एक समूह है। यह लक्षद्वीप के खूबसूरत और चर्चित आइलैंड में से एक है। यहां के नीले पानी और सफेद रेत में देश-विदेशी के सैलानी मौज-मस्ती करने आते हैं। यहां आप 2 दिनों का ट्रिप प्लान करके लक्जरी रिसॉर्ट्स का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा बोट राइड और हाइकिंग के लिए यह जगह अच्छी है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 January 2024 at 18:39 IST