BIG BREAKING: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, मेरठ के सौरभ राजपूत नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Meerut Blue Drum Murder Case: मेरठ की बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल को आज, 14 अक्टूबर को कोर्ट ने सजा का ऐलान करते हुए फंसी की सजा सुनाई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Muskan and Sahil sentenced to death courts major verdict in Meerut blue drum murder case
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, मेरठ के सौरभ राजपूत नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला | Image: X/Republic

Meerut Blue Drum Murder Case: मेरठ की बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में आज, बुधवार 14 अक्टूबर को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की सजा का ऐलान करते हुए फंसी की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि दोनों को फांसी दी जाएगी। 

126 सुनवाई के बाद और साइंटिफिक और हालात के सबूतों के आधार पर, डिस्ट्रिक्ट जज अरविंद कुमार मिश्रा ने मामले को "रेयरेस्ट ऑफ़ रेयर" कैटेगरी में रखते हुए मौत की सज़ा सुनाई। गौरतलब है पिछले महीने अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था। मुस्कान और प्रेमी साहिल ने मिलकर मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या मार्च, 2025 में की थी।
 

यह एक ऐतिहासिक फ़ैसला-वकील कृष्ण कुमार दुबे

मुस्कान और प्रेमी साहिल को कोर्ट द्वारा फंसी की सजा सुनाए जाने के बाद वकील कृष्ण कुमार दुबे ने कहा '"इस अपराध के लिए दोनों को मौत की सज़ा सुनाई गई है। उन्हें धारा 302 के तहत 50,000 रुपये और धारा 238A के तहत 20,000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है। यह एक ऐतिहासिक फ़ैसला है। पूरा देश इसे देख रहा था, लोगों की नज़रें इस बात पर टिकी थीं कि इस अपराध को अंजाम देने वालों को क्या सज़ा मिलेगी।'

आगे कहा ‘मुख्य आधार हत्या का तरीका था: उसने अपने पति की हत्या की, जिससे उसने प्यार करके शादी की थी, और फिर ठिकाने लगाने के लिए उसके शरीर को तीन हिस्सों में काट दिया और अवशेषों को एक नीले ड्रम में छिपा दिया। यह बहुत सोच-समझकर बनाई गई साज़िश और रणनीति थी। उसने शांत और स्थिर दिमाग से हत्या को अंजाम दिया। इसलिए, ऐसी पहले से सोची-समझी हत्या के लिए मौत की सज़ा ही सही सज़ा थी। देश के अदालती फ़ैसलों में यह एक अहम फ़ैसला है।’

Advertisement

मुस्कान ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

बता दें कि मुस्कान ने 3 मार्च 2025 को बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत का कत्ल कर दिया था। बेरहमी से पति को मारने के बाद मुस्कान-साहिल ने उसके शव को नीले ड्रम में सीमेंट में छिपा दिया था। इस मामले में पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद और JNU के बर्खास्त प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल के घर नोटिस चस्पा, दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में शामिल होने को कहा
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड